वैशाख शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि और मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि रात 11 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी। भगवान शंकर को समर्पित प्रदोष व्रत किया जायेगा। मंगलवार को पड़ने वाले प्रदोष को भौम प्रदोष के नाम से जाना जाता है। ग्रन्थों में इस दिन को कर्ज उतारने के लिए बड़ा ही श्रेष्ठ माना जाता है । मंगलवार की देर रात 12 बजकर 42 मिनट तक वज्र योग रहेगा। इस योग में वाहन आदि नहीं खरीदे जाते हैं अन्यथा उससे हानि या दुर्घटना होने की संभावना अधिक रहती है । साथ ही शाम 4 बजकर 39 मिनट से लेकर अगले दिन यानि 6 मई की दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक बेहद ही शुभ रवि योग भी रहेगा । इसके अलावा शाम 4 बजकर 39 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा । हस्त नक्षत्र में नामकरण, विद्या आरंभ, नई दुकान खोलना, किसी नये भवन की नींव रखना, विवाह आदि से जुड़े कार्य करना और वाहन खरीदना, ये सब शुभ कार्य किए जा सकते हैं । जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। आपका सामाजिक दायरा बहुत हद तक बढ़ेगा। बच्चें अपने साथ कोई गेम खेलना चाहेंगे, एंजॉय कीजिए। रोजमर्रा के कामों में आपको पूर्ण रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तें मधुर होंगे। साथ ही आप एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप किसी काम को नए तरीके से करने की भी सोच सकते हैं।
मंगल प्रदोष व्रत: खुशहाली और कर्ज मुक्ति के लिए इस विधि से करें भगवान शिव की पूजा, जानें व्रत कथा
वृष राशि
आज आपको नए स्रोतों से धन की प्राप्ति होगी। लवमेट्स के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। सेहत के मामले में आप चुस्त-दुरुस्त बने रहेंगे। आपके दिमाग में अचानक से कोई ऐसा विचार आयेगा, जो आपकी प्रगति के रास्ते खोल देगा। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगा। उनका विश्वास आपके प्रति और बढ़ेगा।
वास्तु टिप्स: गलत दिशा में बना शौचालय उत्पन्न कर सकता है आर्थिक संकट
मिथुन राशि
आज घर पर ही अपने ऑफिस का काम पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप अपने भविष्य के बारे में किसी दूसरे व्यक्ति से विचार-विमर्श ना करें। सेहत के मामले में थोड़ी सावधानी बरते। परिवार वालों के साथ आपका समय अच्छा बीतेगा। आपको संतोष की भावना का अनुभव होगा।
कर्क राशि
आज आपने माता-पिता के साथ समय बिताएंगे। आज आपको घर से ही काम करने का मौका मिलेगा। आज आपको अपने बॉस की बातों को ध्यान से सुनने के बाद ही उस पर अमल शुरू करना चाहिए। आज आपको थोड़ा आलस्य भी महसूस होगा। आपको अपना खान-पान हेल्दी रखना चाहिए। कुछ जरूरी मामलों में आपको संवेदनशील होना होगा।
आज परिवार के किसी सदस्य से आपकी थोड़ी अनबन होने की संभावना है। आप अपने खर्चों को लेकर सोच-विचार में डूबे रह सकते हैं। आपको कोई नया काम सीखने का अवसर मिलेगा। इससे आपको लाभ होगा। आज घर समय बिताने से मन खुश रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।