भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। इसके साथ ही उत्तराषाढ़ा नक्षत्र है जो सुबह 11 बजकर 09 मिनट तक रहेगा। इसके बाद श्रवण नक्षत्र शुरू हो जाएगा। वहीं उत्तराषाढ़ा नक्षत्र के साथ- साथ आज शोभन योग भी है। जो शाम 05 बजकर 45 मिनट तक रहेगा। मंगलवार की रात 04 बजकर 59 मिनट यानि कल भोर होने से कुछ ही देर पहले बुध कन्या राशि में गोचर करेगा। किसी भी राशि में बुध ग्रह के गोचर की अवधि लगभग 14 दिनों की होती है लिहाज़ा अब बुध 29 सितम्बर दोपहर 12 बजकर 56 मिनट तक कन्या राशि में ही विराजमान रहेगा। वहीं मंगलवार को वामन जयंती है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन।
मेष राशि
मंगलवार को पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना है। उनके साथ आप कहीं घूमने जा सकते हैं। पिता के सहयोग से कोई जरूरी काम पूरा हो जायेगा। आप कार्यस्थल पर खूब मेहनत करेंगे। आपको अपनी उपलब्धियों पर गर्व महसूस होगा। साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में दोस्तों से मदद मिलेगी। सामाजिक कार्यों में आपकी रूचि और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हनुमान चालीसा का पाठ करें, जीवन में सभी लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।
वृष राशि
आज का दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। माता-पिता के साथ संबंध बेहतर होंगे। उनके साथ भगवान के दर्शन के लिए मंदिर जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के किसी मामले में फैसला आज आपके पक्ष में रहेगा। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। बच्चे खुश नजर आयेंगे। वे खेलकूद में अधिक रूचि लेंगे। कुछ लोग आज आप से ज्यादा ही अपेक्षाएं रखेंगे। बिजनेस पार्टनर के साथ संबंध बेहतर होंगे। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। मंदिर में शहद की शीशी दान करें, आपकी सभीइच्छाएं पूरी होगी।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में
Latest Lifestyle News