सिंह(Leo) राशि का वार्षिक राशिफल 2019: सिंह (Leo) राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019) कुछ खास रहने वाला है। नये साल में आपके जहन में नये नये विचार उत्पन्न होंगे जिन्हें अमलीजामा भी आप पहना सकते हैं। जब कोई कुछ नया करने का प्रयास करता है तो उसके रास्ते में बाधाएं भी आती हैं।
कुछ हटकर करने का प्रयास करता है तो कई बार उसके अपने भी अवरोध बनकर उसके सामने खड़े हो जाते हैं। सिंह जातकों को भी इस वर्ष इन तमाम संघर्षों का सामना करना पड़ सकता है। इसका कारण यह है कि वर्ष के आरंभ में आपकी राशि के स्वामी सूर्य आपकी राशि से पंचम भाव में विराजमान रहेंगें जो कि शनि के साथ युति बना रहें हैं। हालांकि तमाम अवरोधों के पश्चात आप किसी खास, किसी नई व बड़ी परियोजना में धन निवेश करने में कामयाब हो सकते हैं। (Mesh Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए मेष राशि का साल 2019 में क्या कहता है भाग्य ? )
वर्ष 2019 के अंतिम माह यानि दिसंबर में 14 दिसंबर को गुरु राशि परिवर्तन कर पुन: पंचम भाव में शनि के साथ आ जायेंगें जो कि जाते-जाते आपके लिये सफलता के नये मार्ग प्रशस्त करेंगें। कुल मिलाकर एस्ट्रोयोगी सिहं राशि वालों के लिये वार्षिक राशिफल 2019 बहुत ही बढ़िया रहने की संभावना जता रहे हैं। हमारी कामना है कि आप सफलता की नये आयाम इस साल कायम करें। (Taurus varshik rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए वृष राशि का साल 2019 में क्या कहता है भाग्य ? )
Singh Varshik Rashifal 2019
सिंह राशि वालो का साल 2019 में करियर
वर्ष 2019 सिंह राशि वालों के लिए करियर के लिहाज से सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर आपकी मान-मर्यादा बढ़ेगी, लेकिन आपको अपने पद का ख़्याल रखने की जरूरत है। खासकर कि अगर आप राजनीति से जुड़े हैं या फिर किसी सामाजिक संस्थान से जुड़े हैं, तो इस वर्ष फरवरी के महीने में आपको कोई भी ऐसा ब्यान देने से बचना चाहिए, जिससे आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंचे। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। आपके अधिकार क्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। इस साल काम के सिलसिले में कुछ लंबी यात्राएं हो सकती हैं, जिससे आपको थकान हो सकती है। आपकी परफॉर्मेंस में भी कुछ कमी आ सकती है। (Mithun Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए मिथुन राशि का साल 2019 में क्या कहता है भाग्य? )
Singh Varshik Rashifal 2019