1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. Taurus varshik rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए वृष राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य ?

Taurus varshik rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए वृष राशि का साल 2019 में क्‍या कहता है भाग्‍य ?

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 25, 2018 01:54 pm IST,  Updated : Dec 28, 2018 12:55 pm IST

वृषभ राशि (taurus) राशि का वार्षिक राशिफल: इस साल 2019 आपके करियर में दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की होगी, साथ ही नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति मिलने के भी आसार हैं। आर्थिक दृष्टि से भी आपको इस नये साल बहुत लाभ मिलेगा। बिजनेस से जुड़ी नयी रणनीतियां में आपको सफलता जरुर मिलेगी।

Taurus rashifal 2019- India TV Hindi
Taurus rashifal 2019 Image Source : INDIA TV

वृषभ राशि (taurus) का वार्षिक राशिफल: वृष (taurus ) राशिफल वाले लोगों के लिए नए साल 2018 (Happy New Year 2018) चुनौतियों भरा रहने वाले है। आपको अपने आपको इस वर्ष साबित करना होगा। दरअसल वर्ष का आरंभ कन्या लग्न व तुला राशि में हो रहा है। आपकी राशि के स्वामी शुक्र जो कि वर्ष राशि स्वामी भी हैं, आपकी राशि से छठे स्थान में विराजमान हैं। छठे घर में चंद्रमा व शुक्र की युति भी है। कुल मिलाकर ग्रहों का यह योग संकेत कर रहा है कि प्रतिद्वंदी आपके लिये इस वर्ष चुनौतियां पेश करने वाले हैं।

विशेषकर व्यवसायी जातकों के लिये मार्किट में प्रतियोगिता वाला माहौल रहेगा। आपके लिये सलाह है कि अपनी इच्छाशक्ति दृढ़ रखें व हर परिस्थिति के लिये अपने आपको मानसिक तौर पर तैयार रखें ताकि समय आने पर आप पूरे मनोबल के साथ हालातों का मुकाबला कर सकें। कार्यस्थल पर किसी के प्रति आपका आकर्षण बढ़ सकता है जिससे आपके कामकाज में बाधाएं भी खड़ी हो सकती हैं। इससे बचें तो बेहतर है। (मेष राशिफल 2019: आचार्य इंदु प्रकाश से जानें कैसा रहेगा साल 2019 में आपका भाग्य?)

वर्ष के अंतिम दिनों में गुरु पुन: शनि के साथ अष्टम भाव में आ जायेंगें। शनि व गुरु की अष्टम में युति आपको किसी कानूनी पचड़े में डाल सकती है। अपने कामकाज पर नज़र रखें। विशेषकर कानूनी कागजात सावधानी से पढ़ें। स्वास्थ्य के मामले में भी लापरवाही न बरतें। प्रयास करें कि आपकी वजह से कोई हर्ट न हो। अंतिम दिनों में मंगल भी सप्तम भाव में चले जायेंगें जो कि आपके लिये एक हैप्पी इयर एंडिंग के संकेत कर रहे हैं।

Taurus rashifal 2019
Taurus rashifal 2019

वृष राशि वालों का साल 2019 में करियर

वृष राशि वालों के लिए वर्ष 2019 नई सौगात लेकर आया है। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। मैनेजमेंट और हॉस्पिटैलिटी से जुड़े जातकों को अच्छा फ़ायदा होगा। कार्यस्थल पर उच्च अधिकारी आपके काम की तारीफ करेंगे। इस वर्ष आपको पदोन्नति और वेतन वृद्धि की सौगात मिल सकती है। अपने हुनर और रचनात्मक कार्यों से विरोधियों को पछाड़ने में सफल रहेंगे। सरकारी नौकरी कर रहे जातकों को इस वर्ष अधिक लाभ मिल सकता है। आपको करियर के लिये किसी सरकारी योजनाओं का लाभ भी मिल सकता है।

Taurus rashifal 2019
Taurus rashifal 2019

वृष राशि वालों का साल 2019 में आर्थिक स्थिति
वृष राशि इस साल आपका आर्थिक जीवन अच्छा रहेगा। आपको अचानक से धन लाभ के कई मौके मिलेंगे। आपको बस मौकों को पहचानकर फायदा उठाने की देर है। किसी पैतृक सम्पत्ति से आपको मुनाफा हो सकता है। किसी को कर्ज पर दिया पैसा इस साल आपको वापिस मिल जायेगा। नौकरी या व्यवसाय के सिलसिले में की जाने वाली यात्राओं से भी आपको लाभ मिलेंगे। बिजनेस में अधिक मुनाफे के लिये आप किसी से सहयोग भी ले सकते हैं। कुल मिलाकर यह वर्ष आर्थिक दृष्टि से आपके लिये बहुत अच्छा रहेगा।

Taurus rashifal 2019
Taurus rashifal 2019

वृष राशि वालों का साल 2019 में दाम्पत्य जीवन
करियर और आर्थिक स्थिति की तरह साल 2019 में आपका दाम्पत्य संबंध भी बहुत बढ़िया रहने वाला है। बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से संबंधों में शांति और सद्भाव बना रहेगा। आपके दाम्पत्य संबंध में नई खुशियों का संचार हो सकता है। आप अपनी खुशियों को बहुत धूमधाम से मनाने का प्लान बना सकते हैं। परिवार का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। इस वर्ष के मध्य तक किसी नये रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है। जिन लोगों की शादी अभी तक नहीं हुई है, उन्हें कोई अच्छा प्रपोजल मिल सकता है।

Taurus rashifal 2019
Taurus rashifal 2019

वृष राशि वालों का साल 2019 में स्वास्थ्य
वृष राशि वाले जातकों के लिए 2019 स्वास्थ्य के मामले में बेहतर रहेगा। दिन की शुरुआत योग और ध्यान से करने पर आपको आत्मबल मिलेगा। छोटी-मोटी समस्या घरेलू उपचार से ही ठीक हो जायेगी । संतुलित आहार लेते रहिये, सब कुछ अच्छा रहेगा। साथ ही अपने परिवार के लोगों को भी संतुलित आहार के लिये प्रेरित कीजिये। साथ ही सुबह-शाम टहलने के लिये जाइये। अतः कुल मिलाकर 2019 में आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी। आपको अच्छा महसूस होगा।

Taurus rashifal 2019
Taurus rashifal 2019

वृष राशि वालों का साल 2019 में शिक्षा
साल 2019 वृष राशि के छात्रों के लिए विशेष रहने वाला है। इस वर्ष पढ़ाई में विद्यार्थियों की एकाग्रता दिन - प्रतिदिन बढ़ती जायेगी। एजुकेशन से जुड़े किसी कॉम्टीशन में भी आप अव्वल रहेंगे। जो छात्र सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें इस वर्ष बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आईआईटी से जुड़े बच्चों के किसी बड़ी कम्पनी से अच्छा पैकेज मिल सकता है। विदेश में जाकर उच्च शिक्षा का ख़्याब भी जल्द ही पूरा होगा। आपको किसी कलोज रिलेशन से विदेश में पढ़ाई को लेकर मदद भी मिल सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल