मेष राशिफल 2019: मेष राशि वाले लोगों के लिए नया साल (Happy New Year 2019) में आगमन कन्या लग्न व तुला राशि में हो रहा है। लग्नाधिपति बुध बनते हैं जो कि बृहस्पति के साथ वर्ष लगन से तीसरे भाव में विराजमान हैं। वर्ष 2019 की राशि तुला है जिसके स्वामी शुक्र वर्षारंभ में चंद्रमा के साथ स्वराशिगत होकर युति बना रहे हैं।
वर्ष लग्न स्वामी के बृहस्पति के साथ होने से यह साल आपके लिये अपने आपको साबित करने वाला वर्ष रहने वाला है। इस साल आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। जिसका फल आपको मिल सकता है।
कुल मिलाकर वार्षिक राशिफल 2019 में मेष राशि वालों को समय के साथ-साथ उतार-चढ़ाव तो देखने को मिलेंगें लेकिन कहते हैं कि अंत भला तो सब भला। साल की शुरुआत बढ़िया रहेगी और अंत भी अच्छा होगा। बीच के उतार-चढ़ाव भी जीवन में बन रही एकरसता को भंग करने के लिये आवश्यक हैं। (Saptahik Rashifal 24-30 December 2018: साल 2018 का अंतिम सप्ताह इन जातकों के लिए होगा खास, जानें अपना भविष्यफल)
happy new year 2019 yearly aries horoscope 2019
मेष राशि के जातकों की साल 2019 में करियर
मेष राशि वाले जातकों के लिए वर्ष 2019 मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। वर्ष की शुरुआत में पिछले वर्ष में बिगड़ी हुयी स्थितियां नियंत्रण में आ जाएंगी। माता-पिता के प्रति कर्तव्यों को आप अच्छी तरह से पूरा करेंगे। वर्ष की पहली तिमाही में यात्रा का योग भी बन रहा है। वर्ष के मध्य में प्राइवेट नौकरी करने वाले जातकों की पदोन्नति हो सकती है। आप ऑफिस में बैक बाइटिंग का शिकार हो सकते हैं। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। (शंखिनी स्वभाव की लड़कियां होती है ऐसी, पहले ही जान लें जीवनसाथी बनाएं कि नहीं)
happy new year 2019 yearly aries horoscope 2019