1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शंखिनी स्वभाव की लड़कियां होती है ऐसी, पहले ही जान लें जीवनसाथी बनाएं कि नहीं

शंखिनी स्वभाव की लड़कियां होती है ऐसी, पहले ही जान लें जीवनसाथी बनाएं कि नहीं

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 07, 2018 09:12 pm IST,  Updated : Dec 07, 2018 09:12 pm IST

मुद्रिक शास्त्र के अनुसार हम किसी के भी नाक, आंख, कान आदि अंगों को देखकर उसके बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं तो आज हम सबसे पहले आपके योग्य लड़की, यानि आपकी होने वाली जीवनसाथी के बारे में बात करेंगे।

Partner- India TV Hindi
Partner

धर्म डेस्क: शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में हर लड़का या लड़की चाहता है कि उसे अपने जीवनसाथी के बारे में सबकुछ पता हो, उसके स्वभाव, उसके चाल-चलन, उसकी खूबियों, गुण-अवगुण सबके बारे में। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार हम किसी के भी नाक, आंख, कान आदि अंगों को देखकर उसके बारे में बहुत कुछ जान सकते हैं तो आज हम सबसे पहले आपके योग्य लड़की, यानि आपकी होने वाली जीवनसाथी के बारे में बात करेंगे।

जिनकी लबांई दूसरों के मुकाबले ज्यादा होती है, लेकिन शरीर से वह मोटी या दुबली हो सकती है। साथ ही जिसकी नाक मोटी होती है, आंखें अस्थिर रहती हैं, यानि जो बार-बार इधर-उधर देखती रहती है और बोलने में गंभीर दिखाई पड़ती हैं, ऐसी लड़कियां ज्यादा खुश नहीं रह पाती हैं और बेवजह गुस्सा करती हैं, जिससे परिवार के बाकी लोग भी खुश नहीं रहते। इस तरह के नैन नक्ष वाली लड़कियों को सामुद्रिक शास्त्र में शंखिनी स्वभाव की कहा जाता है।

शंखिनी स्वभाव, यानी कि जिनकी नाक थोड़ी मोटी, आंखें अस्थिर और आवाज गंभीर होती हैं और जो लंबाई में अधिक होती हैं। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार ऐसी लड़कियां दूसरों की बात को अधिक तवज्जों नहीं देती, जबकि अपनी बात को ये तुरंत मनवा लेती हैं। इनके अंदर ज्यादा दया भाव नहीं होता। ये सबके साथ रहने की बजाय अकेले रहना ज्यादा पसंद करती हैं। साथ ही इन्हें दूसरों से बातें करना भी बहुत पसंद होता है, लेकिन अपनी बाते के आगे ये दूसरों की बिल्कुल नहीं सुनती। इसके अलावा आपको बता दें कि इनकी उम्र बहुत लंबी होती है और इनका स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

चित्रिणी स्वाभाव

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिसका मस्तक गोलाकार और आंखें चंचल होती हैं,साथ ही जिनके बाल काले होते हैं, वे लड़कियां चेहरे से तो सुन्दर होती ही हैं, साथ ही मन से भी सुन्दर होती हैं। इनकी आवाज भी बहुत मीठी होती है। ऐसी लड़कियां जिस घर में जाती हैं, उस घर में बरकत ही बरकत होती है। ये अपनी बातों से ही दूसरों को खुश कर देती हैं। इन्हें सजने-संवरने में भी बड़ी रुचि होती है। इसीलिए इन्हें चित्रिणी की संज्ञा भी दी गयी है। भले ही इन्हें ज्यादा मेहनत का काम पसंद न हो, लेकिन अपनी बुद्धिमानी और समझ से ये हर काम को सरलता से करने की कोशिश करती हैं। इनकी कला के क्षेत्र में भी विशेष रूचि होती है।

किस्मत वाली होती है ऐसे चिन्ह वाली लड़कियां, शादी के लिए तुरंत कहे 'हां'

December 2018 Vrat and Festival: एक क्लिक में जानें दिसंबर माह के हर व्रत त्योंहारों के बारें में

भूलकर भी घर पर न रखें सूखे फूल, होगा आपका अनिष्ट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल