1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. किस्मत वाली होती है ऐसे चिन्ह वाली लड़कियां, शादी के लिए तुरंत कहे 'हां'

किस्मत वाली होती है ऐसे चिन्ह वाली लड़कियां, शादी के लिए तुरंत कहे 'हां'

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 05, 2018 06:33 pm IST,  Updated : Dec 05, 2018 06:33 pm IST

सामुद्रिक शास्त्र जीवनसाथी के गुणों के बारें में बताया गया है। जिन्हें हमारे शरीर में कही न कहीं अंकित होते है। अगर इन्हें पहचान लिया जाएं तो आप एक सबसे अच्छा जीवनसाथी पा सकते है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि जिनसे आप अपने लिये एक बेहतर जीवनसाथी ढूंढ सकते हैं, खासकर कि एक सुयोग्य पत्नी। जानें एक परफेक्ट पत्नी के बारें मे।

Women- India TV Hindi
Women

धर्म डेस्क: अगर आपकी शादी अब तक नहीं हुई है और आपकी एक अच्छे रिश्ते की तलाश जारी है तो सामुद्रिक शास्त्र जीवनसाथी के गुणों के बारें में बताया गया है। जिन्हें हमारे शरीर में कही न कहीं अंकित होते है। अगर इन्हें पहचान लिया जाएं तो आप एक सबसे अच्छा जीवनसाथी पा सकते है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कि जिनसे आप अपने लिये एक बेहतर जीवनसाथी ढूंढ सकते हैं, खासकर कि एक सुयोग्य पत्नी। जानें एक परफेक्ट पत्नी के बारें मे।

तलवों में हो ये निशान

सबसे पहले जिनके पैरों के तलवों के नीचे त्रिकोण का निशान हो, वे बहुत ही बुद्धिमान और सूझ-बूझ वाले होते हैं। ऐसा जीवनसाथी आपके परिवार की हर संभव मदद करने की कोशिश करेगा और सभी को खुश रखेगा। वहीं जिनके तलवों पर शंख, कमल या चक्र का निशान हो, वो भरपूर किस्मत का धनी होता है। ऐसा जीवनसाथी अपने साथ आपकी किस्मत का दरवाजा भी खोल देगा। साथ ही जिनके पैर गुलाबी आभा लिये बहुत सॉफ्ट होते हैं, वो आपको हमेशा खुश रखेगा और आपका हमेशा साथ देगा।

नाक में तिल या मस्सा
भाग्य के संयोग से अगर किसी की नाक के अगले हिस्से पर तिल या मस्सा हो तो इससे पता चलता है कि उसकी किस्मत बहुत ही अच्छी है और ऐसी लड़की अगर आपके जीवन में आ जाये, तो आपकी किस्मत का सितारा भी बुलंद हो जायेगा। वहीं जिस किसी के बाएं गाल पर तिल होता है, वह खाने का बहुत शौकीन होता है। साथ ही ऐसे व्यक्ति को कुकिंग करने में, यानी खाना बनाने में भी बहुत आनंद आता है। ऐसी लड़की आपके परिवार को भी हमेशा खुश रखेगी और घर में अन्न धन की बरकत रहेगी।

आंखों की सुंदरता
अगर आप अपने लिये एक ऐसी लड़की ढूंढ रहे हैं, जिसके आने से आपके जीवन में भाग्य का सितारा चमक उठे तो आपको सबसे पहले उस लड़की की आंखों पर ध्यान देने की जरूरत है। जिसकी आंखें हिरणी के समान सुन्दर और बड़ी होती हैं, उनका घर में प्रवेश बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसी लड़की के कदम आपके घर के भाग्य को उन्नति की ओर ले जायेंगे। इसके अलावा जिसकी आंखें बड़ी होने के साथ ही काले रंग की भी हो या जिसकी पलकें छोटी-छोटी हों, वो लड़की भी बहुत शुभ होती है।

आज रात चंद्रमा कर रहा है तुला राशि में प्रवेश, इस राशियों के मन और उनकी मानसिक स्थिति पर पड़ेगा अधिक प्रभाव

इन राशि वाले लोगों के लिए प्रोफेशनली सब अच्छा होगा लेकिन हेल्थ के मामले में थोड़ा सजग रहें

December 2018 Monthly Horoscope: साल का आखिरी महीना इस राशियों का चमका जाएगा भाग्य, लेकिन ये रहें सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल