1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. December 2018 Monthly Horoscope: साल का आखिरी महीना इस राशियों का चमका जाएगा भाग्य, लेकिन ये रहें सतर्क

December 2018 Monthly Horoscope: साल का आखिरी महीना इस राशियों का चमका जाएगा भाग्य, लेकिन ये रहें सतर्क

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 02, 2018 05:36 pm IST,  Updated : Dec 02, 2018 05:36 pm IST

December 2018 Monthly Horoscope: दिसबंर माह के शुरुआत में ही सूर्य वृश्चिक राशि में होगा। इसके अलावा गुरु तथा बुध भी इसी राशि में होगे। जिसका हर राशि के जातकों पर अधिक प्रभाव पड़ेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका यह माह।

December 2018 Monthly Horoscope:- India TV Hindi
December 2018 Monthly Horoscope:

December 2018 Monthly Horoscope: दिसबंर माह के शुरुआत में ही सूर्य वृश्चिक राशि में होगा। इसके अलावा गुरु तथा बुध भी इसी राशि में होगे। जिसका हर राशि के जातकों पर अधिक प्रभाव पड़ेगा। जानिए कैसा बीतेगा आपका यह माह।

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिये हेल्थ के मामले में यह समय लाभकारी रहने के आसार हैं। राशि स्वामी मंगल के लाभघर में होने से स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। बात करें आपकी लव लाइफ की तो पंचम भाव के स्वामी अष्टम भाव में बुध व गुरु के साथ गोचर कर रहे हैं। आपकी रोमांटिक लाइफ में परेशानियां आ सकती हैं।

परिजनों द्वारा अड़चने लगाई जा सकती हैं। वहीं दांपत्य जीवन की बात करें तो सप्तम भाव के स्वामी शुक्र हैं जो कि आपके विवाहित जीवन के लिये काफी अच्छे संकेत कर रहे हैं। लाइफ पार्टनर का पूरा सहयोग मिलने की उम्मीद कर सकते हैं। करियर की बात करें तो व्यवसायी जातकों के लिये यह माह काफी अच्छा रहने के आसार हैं। (दिसंबर को सूर्य कर रहा है इस खास नक्षत्र में प्रवेश, इस नाम के लोगों पर आएगा सबसे ज्यादा संकट)

बिजनेस में प्रोफिट की उम्मीद लगा सकते हैं। नौकरीशुदा जातकों के लिये भी शनि का भाग्य स्थान में होना आपके लिये अच्छा है लेकिन केतु का कर्मभाव में होना कहीं न कहीं कुछ लोग परेशानियां भी खड़ी कर रहे हैं लेकिन बावजूद उसके शनि की कृपा आप पर बनी रहेगी और आपके लिये पदोन्नति के रास्ते भी खुलेंगें। वहीं फाइनेंस की बात करें तो धन के मामले में भी वृद्धि की उम्मीद कर सकते हैं। (भूलकर भी घर पर न रखें सूखे फूल, होगा आपका अनिष्ट)

वृष राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र हैं जो कि इस समय आपकी राशि से छठे घर में गोचर कर रहे हैं तो वहीं आपकी राशि पर सूर्य, गुरु व बुध की दृष्टि भी पड़ रही है। ऐसे में आपको स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता रहेगी। पुरानी बिमारियां उभर सकती हैं।

विशेषकर माह के मध्य तक अपनी हेल्थ का ध्यान रखें। वहीं लव लाइफ की बात करें तो माह के पूर्वाध में आपको धैर्य के साथ समय व्यतीत करने की आवश्यकता रहेगी। वहीं जो जातक किसी से अपने प्यार का इजहार करने की इच्छा रखते हैं उन्हें भी माह के शुरुआती पंद्रह दिनों तक ध्यान देने की आवश्यकता रहेगी। वहीं विवाहित दंपति भी माह के पहले हिस्से में थोड़ा ध्यान रखें। माह उतर्राध दिलों के टूटे तारों को जोड़ने वाला रहेगा। दूरियां नजदिकियों में तब्दील हो सकती हैं।

वहीं करियर की बात करें तो बिजनेस करने वाले जातकों के लिये कर्मभाव में मंगल का होना आपके लिये माह की शुरुआत धीमी रहने के संकेत कर रहा है लेकिन समय के आगे बढ़ने के साथ-साथ तेजी की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं नौकरीशुदा जातकों पर भी काम का दबाव बढ़ सकता है। वरिष्ठ अधिकारियों का दबाव भी बना रहेगा लेकिन साथ ही आपकी छवि भी उनकी नज़र में काफी अच्छी बनने के आसार बन रहे हैं।

नौकरी की इच्छा रखने वाले जातकों को भी इस समय सफलता मिलने के आसार हैं। वहीं फाइनेंस की बात करें लाभ के योग आपके लिये बन रहे हैं। शुरुआती दिनों में धन की आमदन थोड़ी धीमी रह सकती है लेकिन माह के उतर्राध में काफी अच्छे लाभ के योग आपके लिये बन रहे हैं। बचत करने में हो सकता है आपको इस समय बहुत अधिक सफलता न मिले।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Rashifal से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल