Tula Varshik Rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए तुला राशि का साल 2019 में क्या कहता है भाग्य?
तुला(Libra) राशि का वार्षिक राशिफल 2019: तुला(Libra) राशि वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2019) मिलाजुला परिणाम लेकर आयेगा। इस वर्ष आपको अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता रहेगी।

तुला राशि वालो का साल 2019 में दाम्पत्य संबंध
आपको इस साल प्यार के मामलों में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन घबराएँ की जरूरत नहीं है। जो भी होगा, उसका आखिरी परिणाम आपके अनुरूप ही होगा। साल के मध्य में जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीताने को मिलेगा। आपके रिश्तों में मिठास आएगी। पार्टनर को कोई गिफ़्ट देकर आप उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं। साल के आखिरी में लव लाइफ के लिए समय और बेहतर हो जाएगा। आप किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। आपको संतान सुख भी मिल सकता है।