सिंह राशि
आज जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। आर्थिक पक्ष आज पहले से मजबूत रहेगा। आज माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। आपके मन में नए-नए विचार आयेंगे, जिनको आप अपने जीवन में उतारने में कामयाब रहेंगे। ऑफिस में सहयोगियों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही बॉस आपके कार्यों की प्रशंसा करेंगे। जो लोग स्वास्थ्य के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र में कोई अवॉर्ड मिलेगा| दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में आपका दिन बीतेगा| मंदिर में गुड़ का दान करें,पारिवारिकरिश्तों में मधुरताबनी रहेगी।
कन्या राशि
आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। ऑफिस में आज सभी काम समय पर पूरे होंगे। जीवनसाथी के साथ लंच के लिए किसी रेस्टोरेंट में जायेंगे। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। घर पर अचानक कोई मेहमान आयेंगे,जिससे घर का वातावरण में बदलाव आयेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिलेगी| इस राशि के जो जातक जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के असार हैं। डाकौत को तेल दान करें,समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में
Latest Lifestyle News