धनु राशि
आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। ऑफिस में आज सारे काम समय से पूरे हो जायेंगे|साथ ही बॉस आपके बेहतरप्रदर्शन के लिए पदोन्नति पर विचार-विमर्श करेंगे| कार्यक्षेत्र में किसी पुराने क्लाइंट से अधिक धन लाभ होगा। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। शाम को जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर घूमने जायेंगे। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित होगी| मंदिर में गुड दान करें, पारिवारिक रिश्तेमजूबत होंगे|
मकर राशि
आज आप सकारात्मक विचारों के साथ काम को आसानी से पूरा करेंगे| आज किसी करीबी मित्र से मुलाकात होगी। इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। किसी ऐसे रिश्तेदार के यहां से निमंत्रण आ सकता है,जहां आप बहुत दिनों से न जा पाये हों। भविष्य के लिए योजनाएँ बनाने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। घर में आज कोई धार्मिक आयोजन करने का मन बनायेंगे|अगर आप कोई इंटरव्यू देने जा रहे हैं,तो सफलता आपके हाथ लगेगी| मंदिर में सवा किलो काली उड़द का दान करें, रुके हुये कार्य पूरे होंगे।
अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारे में
Latest Lifestyle News