Kark Varshik rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए कर्क राशि का साल 2019 में क्या कहता है भाग्य?
Rashifal 2019 in Kark Cancer, varshik rashifal: कर्क राशिवालों के लिए 16 अप्रैल के बाद धन प्राप्ति का सुखद संयोग बनेगा।इस वर्ष धन का निवेश जमीन या मकान में करेंगे।

कर्क राशि वालों का साल 2019 में दाम्पत्य संबंध
आपके वैवाहिक जीवन में वैसे तो सब कुछ ठीक रहेगा, लेकिन गलतफहमी आपके रिश्तों में परेशानी खड़ी कर सकती है। आपको अपने जीवनासाथी पर विश्वास बनाये ऱखने की जरूरत है। साथ ही बेवजह गुस्से से भी आपको बचना चाहिए। साथ ही अपने रिश्तों की मजबूती के लिए आपको समय-समय पर अपने जीवनसाथी के साथ किसी छोटी-मोटी ट्रिप पर जाते रहना चाहिए। इसके अलावा जिन लोगों की शादी में पिछले साल रूकावटें आ रही थी या बच्चों के लिये कोई अच्छा रिश्ता नहीं मिल पा रहा था, तो इस साल जल्द ही आपकी सारी रूकावटें दूर हो जायेंगी और आपको अपने बच्चों के लिये कोई अच्छा जीवनसाथी भी मिल जायेगा।