नया साल किस राशि के जातकों की मैरिड लाइफ के अलावा लव लाइफ खुशनुमा बीतेगी। इसके बारे में हर कोई जानना चाहता है। साल 2020 के पहले ही माह यानी 24 जनवरी को शनि करीब ढाई साल बाह अपनी राशि बदलने वाला है। शनि धनु से मकर में जाएगा। जिसका असर हर राशि के जातकों की लव लाइफ में भी पड़ेगा। आने वाले नये साल 2020 में क्या कहते हैं आपकी किस्मत के सितारे। कैसा होगी आपकी लवलाइफ, क्या दांपत्य संबंधों में बढ़ेगी ऊष्मा। इन सभी सवालों के जवाब जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।
मेष राशि
इस साल आपके रिश्ते पहले से ज्यादा मजबूत होंगे। अगर आप नौकरी, व्यापार या काम की वजह से अपने जीवनसाथी से दूर हैं, तो इस वर्ष सारी दूरियां समाप्त हो जायेंगी। वर्षभर जीवनसाथी का साथ और सहयोग मिलता रहेगा। आपका जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। आप अपने पार्टनर को किसी हिल स्टेशन पर घुमाने भी ले जा सकते हैं। लवमेट के लिए भी यह वर्ष अच्छा रहने वाला है। आपसी नोंक-झोक एवं तकरार से प्यार और गहरा होगा। अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं।
आर्थिक राशिफल 2020: इस साल इन 5 राशियों को फाइनेंस संबंधी समस्याओं का करना पड़ेगा सामना, जानें अन्य राशियों का हाल
वृष राशि
इस वर्ष 23 सितम्बर के बाद आपको अपने दाम्पत्य जीवन में थोड़ी सावधानी बरतनी होंगी। लेकिन बड़े-बुजुर्गों के आशीर्वाद से आपके जीवन में शांति और सद्भाव बना रहेगा। पूरे वर्ष परिवार का सहयोग आपको मिलता रहेगा। इस वर्ष के मध्य तक किसी नये रिश्ते की शुरुआत भी हो सकती है। जिन लोगों की शादी अभी तक नहीं हुई है, उन्हें कोई अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। शांत मन से समस्याओं पर विचार किया जाये तो प्रेम-संबंधों में मिठास आयेगी और आप अपने पार्टनर के व्यवहार से काफी प्रभावित भी होंगे। आपको संतान सुख भी मिल सकता है।