मिथुन(Gamini) राशि 2019 का वार्षिक राशिफल: मिथुन(Gamini) राशिफल वाले लोगों के लिए नए साल 2019 (Happy New Year 2018) में मिथुन राशि वालों के लिये वर्ष 2019 का राशिफल कैसा रहेगा? क्या नव वर्ष आपके लिये तरक्की के रास्ते खोलेगा? क्या आपकी लाइफ में सुख समृद्धि में वृद्धि होगी? अपने 2019 के वार्षिक राशिफल के जरिये आप जानेंगें।
मिथुन राशि के स्वामी बुध हैं जो कि वर्ष के आरंभ में आपकी राशि से छठे स्थान पर बृहस्पति के साथ विराजमान होंगे। यह संकेत कर रहे हैं कि आपकी लाइफ में इस वर्ष आपका कोई खास आपके लिये एक मार्गदर्शक की भूमिका निभा सकता है। यह आपका परिजन, आपका करीबी दोस्त या जिस भी क्षेत्र में आप किसी तरह की गाइडेंस के इच्छुक हैं उसका विशेषज्ञ हो सकता है। आपके विवेक व सूझ-बूझ से भी लोग आपसे प्रभावित हो सकते हैं। यह साल आपकी लाइफ में नये परिवर्तन लाने के संकेत कर रहा है। आपके लिये सलाह है कि इस वर्ष किसी का भी अनादर न करें। विशेषकर अपने से बड़ों का तो कतई भी नहीं। इस वर्ष आपको पितृ सुख की कमी खल सकती है। कुल मिलाकर वर्ष आपके लिये अच्छा रहेगा। (Taurus varshik rashifal 2019: आचार्य इंदू प्रकाश से जानिए वृष राशि का साल 2019 में क्या कहता है भाग्य ? )
Mithun Varshik Rashifal 2019
मिथुन राशि वालों का साल 2019 में करियर
करियर- के मामले में मिथुन राशि वालों आपको वर्ष 2019 में परिश्रम का पूरा फल मिलेगा। इस साल आप सरकारी क्षेत्र में अपना करियर बनाने के लिये कदम बढ़ा सकते हैं। प्राइवेट सेक्टर में जॉब कर रहे लोगों को भी सफलता मिलने के पूरे चांस हैं। नई नौकरी की तलाश में जुटे जातकों की मुराद जल्द ही पूरी हो सकती है। अभिनय, कला और संगीत से जुड़े हैं, तो आपकी तरक्की निश्चित है। मार्च-अप्रैल में कार्यस्थल पर काम का बोझ ज़्यादा रहेगा। हालांकि जून के बाद परिस्थितियाँ आपके अनुकुल रहेंगी।
Mithun Varshik Rashifal 2019