Image Source : pti Horoscope 18 may 2018 friday
कुंभ राशि
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपकी परिवार के किसी सदस्य से अनबन हो सकती है। इस राशि के लोगों को आज ऑफिस में अपनी कड़ी मेहनत के कारण पदोन्नति हो सकती है। आज आप अपने जीवनसाथी के फिजूल खर्च से बचें। आज आप अपनी किसी मीठी यादों को याद करके आनन्द की अनुभूति कर सकते हैं हनुमानजी को बेसन के लड्डू चढ़ाने से आपको व्यापार में लाभ होगा और रूके हुए काम भी आज पूरे हो जायेंगे।
मीन राशि
इस राशि के लोगों का मन आज शांत रहने वाला है। आज आप अपना ज्यादा से ज्यादा समय घर परिवारजनों के साथ व्यतीत करेंगे, इस राशि वाले लोगों को आज उनकी मेहनत का फल मिलने वाला है। आज आपका दिन ऑफिस कार्यों के प्रति अनुकूल रहने वाला है साथ ही सीनियर्स आपकी बात को गंभीरता से लेंगे। आज आपके जीवन में कई दिनों चली आ रही पैसों की दिक्कतें खत्म होने वाली है। धन की प्राप्ति के नए मार्ग खुलेगें। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको सफलता मिलेगी।
Latest Lifestyle News