1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. राशिफल
  4. राशिफल 6 फरवरी 2018: सूर्य कर रहा है धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, बिजनेस और नौकरी में भाग्यशाली हैं ये राशियां

राशिफल 6 फरवरी 2018: सूर्य कर रहा है धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश, बिजनेस और नौकरी में भाग्यशाली हैं ये राशियां

आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। आज सुबह 10:53 तक सारे काम बनाने वाला रवि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 46 मिनट पर सूर्यदेव धनिष्ठा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से कैसा रहेगा आपका दिन...

rashifal 6 February 2018

मिथुन राशि
आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। काम के सिलसिले में दोस्त से मुलाकात होगी, ये मुलाकात आपके लिए फायदेमंद रहेगी। ऑफिस में वर्कलोड कम रहेगा। परिवारवालों के साथ अधिक समय बीतेगा। कपड़ा व्यापारियों के लिए दिन बेहतरीन रहेगा, धन लाभ के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, अच्छी सेहत के लिए नियमित योग करें। नया फर्नीचर खरीदने के लिए दिन उत्तम है। तिल के तेल का दान करें, रूके काम बनेंगे।

कर्क राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। कोई भी बड़ा फैसला लेने से पहले घर के बड़ों की सलाह जरूर लें। दोस्त के साथ मिलकर कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। सरकारी कामों में रूकावट आ सकती है, आप थोड़ा तनाव महसूस करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, आज कोई भी ऑनलाइन पेमेंट करने से बचें। साइंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा है, कोई बड़ा रिसर्च प्रोजेक्ट मिल सकता है। गणेश जी को मोदक का भोग लगायें, आर्थिक लाभ मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Latest Lifestyle News