Chhath 2019 Thekua Recipe: छठ पूजा के लिए यूं बनाएं बेहतरीन ठेकुआ
'ठेकुआ' एक यूनीक डीप फ्राई रेसिपी है। जिसे आटा और चीनी के साथ बनाया जाता है। इसे छठ पूजा में प्रसाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है।
Chhath 2019: 31 अक्टूबर से छठ का त्योहार शुरू हो रहा है। इस पर्व में छठी मां के साथ-साथ भगवान सूर्य की उपासना की जाती है। इसके साथ ही इन दिनों में 'ठेकुआ' नाम की पारंपरिक डिश बनाने की परंपरा है। 'ठेकुआ' एक यूनीक डीप फ्राई रेसिपी है। जिसे आटा और चीनी के साथ बनाया जाता है। इसे छठ पूजा में प्रसाद के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। इसे आप स्नैक्स के तौर में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जानें ठेकुआ बनाने की सिंपल विधि।
ठेकुआ बनाने की सामग्री
- डेढ़ कप गेंहू का आटा
- 2 चम्मच रवा (सूजी)
- 1 चम्मच सौंफ
- आधा चम्मच इलायची पाउडर
- 3 चम्मच सूखा कद्दूकस किया हुआ गरी
- आधा चम्मच शुगर
- 3 चम्मच घी
- आधा कप पानी
- तलने के लिए घी
ऐसे बनाएं ठेकुआ
- सबसे पहले आटा और रवा को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इसमें 1 चम्मच सौफ, इलायची पाउडर और सूखा नारियल डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
Chhath Puja 2019: छठ पर्व को लेकर प्रचलित हैं भगवान राम से लेकर द्रौपदी से जुड़ी चार कथाएं
- फिर इसमें 3 चम्मच घी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- अब दूसरी ओर एक पैन में आधा कप पानी और आधा कप चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। जब तक की चीनी घुल न जाए।
- अब इसे आटा वाले मिश्रण में डाल लें। इसे अच्छी तरह से गूंथ लें।
- अब इस आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें इसके बाद सांचे या फिर अपने अनुसार इस ठेकुआ का आकार दे दें।
- अब एक कढाई में तेल गर्म कर लें। जब ये गर्म हो जाएं तो गैस की आंच धीमी कर दें और ठेकुआ डालकर हल्के ब्राउन होने तक तल लें।
- फिर इन्हें निकाल लें। आपके स्वादिष्ट ठेकुआ बनकर तैयार है। इसे आप एक एयरटाइट कंटेनर में बंद करके कई दिनों तक इस्तेमाल कर सकते हैं।
