हैदराबादी खाने का चखना है दिल्ली में ही असली स्वाद, तो 'हैदराबादी फूड फेस्टिवल' कर रहा है आपका इंतजार
हैदराबाद में आपको बिरयानी से लेकर हलीम और सालन को देखते ही बस खाने का मन करेगा। इसके बाद कुछ मीठे में खुबानी का हलवा और फिरनी हो जाएं तो सोने पे सुहागा हो जाएं। आ गया न मुंह में पानी। अब ये सब चीजें आपके शहर में....

एक्जीक्यूटिव शेफ लाल बाबू शर्मा का कहना है, 'हमारे हैदराबादी फूड फेस्टिवल में आपको हैदराबाद के खाने का पूरा टच मिलेगा। हमने स्पेशली हैदराबाद से अपने ब्रांच के एक सबसे होनहार शेफ को बुलाया जो कि इस स्वाद को बरकरार रखे हुए है। हमने ये पूरी कोशिश की है कि आपको एक ही छत के नीचे हर चीज मिल जाएं जो आप चाहते है। इसमें हमने स्पेशली हैदराबाद में इस्तेमाल होने वाले मसालों का यूज किया है। जो कि हर किसी को जरुर पसंद आएगा।'
क्या खास है हैदराबादी फूड फेस्टिवल में
जैसे ही आप आप हैदरीबाद में किसी रेस्ट्रोरेंट में जाते है तो आपको वहां के मसालों की खूशबू अपनी ओर खींचती है। कुछ ऐसा ही नजारा यहां का है। जैसे ही आप इस होटल में आएंगे। वैसे ही आपको ऐसा लगेगा मानो आप हैदराबाद पहुंच गए है। आपको मसालों की खूशबू एक मिनट बैठने बी नहीं देगी। बस आपको लगेगा कि जल्दी से आपकी रेसिपी आ जाएं।