कच्चे आम का पना लोगों को काफी पसंद होता है और ये स्वास्थ्य के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है, आज हम आपको घर पर स्वादिष्ट आम का पना बनाने की रेसिपी बता रहे हैं, जिससे आप आसानी स बेहद टेस्टी आम का पना बना सकते हैं। आइए सबसे पहले जानते हैं क्या सामग्री आपको एकत्र करनी हैं।
सामग्री:
1 किलो कच्चा आम
2 लीटर पानी
पुदीना की पत्तियां- 100 ग्राम
सौंफ- 2 बड़े चम्मच
1 बड़ा चम्मच जीरा
1 छोटा चम्मच हींग
हरी मिर्च- 2
काला नमक- स्वादानुसार
सफेद नमक- स्वादानुसार
विधि:
सबसे पहले आम को छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें और बीज अलग कर दें, इसमें सभी सामग्री जीरा, हींग, सौंफ और पुदीने की पत्तियां मिलाकर मिक्सर में पीस लें।पुदीने की पत्तियां अच्छे से साफ की और धुली हुई होनी चाहिए। पीसने के बाद सामग्री को छन्नी से छान लें। अब इसमें 2 लीटर पानी मिलाएं। अब इसमें स्वादानुसार दोनों नमक मिला दें। अब फ्राई फैन में दो चम्मच तेल डालकर जीरा और हींग का तड़का लगाइए और पना में डाल दीजिए। इसमें आप स्वाद के लिए जलजीरा मसाला डाल सकते हैं, इसके अलावा आप चाहे तो एक चम्मच चाट मसाला भी डाल सकते हैं।
तैयार है कच्चे आम का स्वादिष्ट पना। अब आप इसे चाहे तो गोलगप्पे के साथ भी खा सकते हैं या ऐसे भी पी सकते हैं।
Latest Lifestyle News