1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. अधिक मात्रा में चेरी का सेवन करना हो सकता है खतरनाक, फायदे की जगह हो सकते हैं ये नुकसान

अधिक मात्रा में चेरी का सेवन करना हो सकता है खतरनाक, फायदे की जगह हो सकते हैं ये नुकसान

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 10, 2021 07:28 am IST,  Updated : Jun 10, 2021 07:28 am IST

चेरी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है, लेकिन अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में किया तो कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं।

अधिक मात्रा में चेरी...- India TV Hindi
अधिक मात्रा में चेरी का सेवन करना हो सकता है खतरनाक, फायदा की जगह हो सकते हैं ये नुकसान  Image Source : FREEPIK.COM

गर्मियों के मौसम में कई ऐसे मौसमी फल आने लगते हैं। जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसी सीजन में जूस से भरी लाल चटेरी भी आने लगती है। यह छोटा सा फल पोषक तत्वों से भरपूर होता है। चेरी में भरपूर मात्रा में विटामिन ए, थायमीन, विटमिन बी6, विटामिन सी के अलावा पोटैशियम, मैगनीज, कॉपर, आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे तत्व पाए जाते हैं। इसके साथ ही चेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। जो फ्री रेडिकल्स को रोककर रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है। जिससे आप संक्रमण के खतरे से रोकने के साथ पाचन शक्ति को ठीक रखने में मदद करता है। 

चेरी सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसका सेवन अगर सीमित मात्रा में किया जाए तो वजन कम करने के साथ-साथ हार्ट, आंख, किडनी और लंग्स को मजबूत रखने में मदद करता है। लेकिन अगर इसका सेवन अधिक मात्रा में किया तो कई बीमारियों के शिकार हो सकते हैं। 

खांसी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये जबरदस्त घरेलू उपाय, जल्द दिखेगा असर

ज्यादा चेरी खाने से होने वाले नुकसान

एलर्जी

कई लोगों को चेरी खाने से एलर्जी का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए अगर आपको फूड को लेकर किसी भी तरह की एलर्जी हैं तो थोड़ा सा ध्यान रखें।

अधिक मात्रा में चेरी का सेवन करना हो सकता है खतरनाक, फायदा की जगह हो सकते हैं ये नुकसान
Image Source : FREEPIK.COMअधिक मात्रा में चेरी का सेवन करना हो सकता है खतरनाक, फायदा की जगह हो सकते हैं ये नुकसान 

पाचन तंत्र पर पड़ सकता है बुरा असर
चेरी में अधिक मात्रा में फाइबर पाया जाता है। ऐसे में अगर आपने इसका अधिक मात्रा में सेवन किया तो आपको गैस, उल्टी, मतली, ऐंठन जैसी समस्याएं हो सकती है।

आयुर्वेद में भी है डायबिटीज का इलाज, कुछ ही दिनों में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर देंगे आयुर्वेदिक उपाय
  
प्रेग्नेंसी के समय
किसी प्रेग्नेंट महिला को चेरी खाने से एलर्जी हो जाती है इसीलिए डॉक्टर से सलाह लेकर ही खाएं। जिससे कि मां और  होने वाले बच्चे को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना ना करना पड़े।

वजन कम करने के लिए बस डाइट में ऐसे शामिल करें टमाटर, कमर-पेट की चर्बी भी हो जाएगी गायब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।