1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. खांसी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये जबरदस्त घरेलू उपाय, जल्द दिखेगा असर

खांसी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये जबरदस्त घरेलू उपाय, जल्द दिखेगा असर

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 07, 2021 12:53 pm IST,  Updated : Jun 07, 2021 12:53 pm IST

कई आयुर्वेदि‍क उपचार और नुस्खे आपको खांसी से जल्द राहत दिला सकते हैं। स्वामी रामदेव से जानिए कुछ उपाय।

खांसी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये जबरदस्त घरेलू उपाय, जल्द दिखेगा असर - India TV Hindi
खांसी से राहत पाने के लिए अपनाएं ये जबरदस्त घरेलू उपाय, जल्द दिखेगा असर  Image Source : FREEPIK.COM

सर्दी-जुकाम की समस्या होना आम बात है लेकिन बदलते मौसम में खांसी आपके लिए  एक परेशानी का कारण बन सकती है। खासकर जब कोरोना महामारी का खतरा हर तरफ हो। ऐसे में खांसी-जुकाम से भी डर लगने लगता है कि कहीं ये कोरोना का शुरूआती चरण तो नहीं। कई आयुर्वेदि‍क उपचार और नुस्खे आपको खांसी से जल्द राहत दिला सकते हैं। स्वामी रामदेव से जानिए कुछ उपाय।

खांसी से निजात पाने के घरेलू उपाय

  • कंठाअमृत की 1-2 गोली लेकर मुंह में डाल लें। इससे तुंरत लाभ मिलेगा।
  • स्वाहारि क्वाथ और पंचकोल का काढ़ा दिनभर थोड़ा-थोड़ा करके पीते रहे।

डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, तुरंत बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल

  • स्वाहारि वटी या गोल्ड का सेवन करे।
  • लौंग, काली मिर्च, मिश्री और मुलेठी को मुंह में डालकर चूसे। इससे भी लाभ मिलेगा।  
  • दिव्यधारा सूंघ लें। 
  • रोजाना कपालभाति, अनुसोम विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी आदि प्राणायाम करे।  
  • लहसुन, प्याज, हल्दी, अदरक का गाढ़ा पेस्ट बना लें और इस लेप को छाती पर अच्छी तरह से लगा लें। इसके बाद किसी कपड़े को बांध कर गर्म पट्टी बांध दें। करीब आधा घंटा बांधा रहने के बाद छोड़ दें। 
  • ठंडा पानी ना पिएं। इससे आपका गला और खराब हो सकता है। 

वजन कम करने के लिए बस डाइट में ऐसे शामिल करें टमाटर, कमर-पेट की चर्बी भी हो जाएगी गायब

  • कुछ दिन अनाज बंद करके खजूर पाक और चने का कल्प करे। अगर शुगर है तो खजूर ना खाएं। 
  • अदरक का थोड़ा सा टुकड़ा लेकर आंच में सेंक लें और इसे चूसे। इसमें मौजूद फलेगम एंट‍ीमाक्रोबायल गुणों से भरपूर है। आप चाहे तो शहद के साथ खा सकते हैं। 
  • छोटी पीपल की गांठ को पीसकर उसमें एक चम्मच शहद में मिलाकर खा लें। 

आयुर्वेद में भी है डायबिटीज का इलाज, कुछ ही दिनों में ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर देंगे आयुर्वेदिक उपाय

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।