1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, तुरंत बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल

डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, तुरंत बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jun 07, 2021 07:21 am IST,  Updated : Aug 26, 2021 12:59 pm IST

ब्लड शुगर बढ़ने या घटने पर सबसे ज्यादा असर हमारे खानपान से पड़ता है। इसलिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। लेकिन कई बार हम ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जाती है जिनके बारे में हमें पता ही नहीं होता है।

डायबिटीज के मरीज...- India TV Hindi
डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, तुरंत बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल Image Source : PIXABAY.COM

एक आंकड़ा के अनुसार भारत में हर साल एक व्यक्ति करीब 20 किलोग्राम चीनी खा जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोगों में होने वाली टाइप-2 डायबिटीज़ की वजह चीनी ही है। वहीं खराब लाइफस्टाइल और खानपान के कारण भी ब्लड शुगर बढ़ने का कारण बनता जा रहा है।  ऐसे में बड़े ही नहीं बल्कि कम उम्र के लोग भी डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में हर साल करीब 10 लाख लोगों की मौत डायबिटीज के कारण हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि इस ब्लड शुगर को कंट्रोल किया जाए। क्योंकि अगर ये बैलेंस बिगड़ा तो कब प्री-डायबिटिक लोग क्रिटिकल डायबिटीज की कैटेगरी में आ जाएंगे उन्हें पता भी नहीं चलेगा। 

ब्लड शुगर बढ़ने या घटने पर सबसे ज्यादा असर हमारे खानपान से पड़ता है। इसलिए अपने खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी है। लेकिन कई बार हम ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं जिससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ जाती है जिनके बारे में हमें पता ही नहीं होता है। जानिए कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में जिनका सेवन करने से तेजी से ब्लड शुगर बढ़ सकता है। 

कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को अधिक खतरा, स्वामी रामदेव से जानें कैसे रखें लंग्स-हार्ट को हेल्दी

डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, तुरंत बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल
Image Source : FREEPIK.COMडायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, तुरंत बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल

शहद

डायबिटीज के मरीजों को सफेद चीनी खाना माना जाता है। ऐसे में वह शहद, मेपल सीरप जैसी चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन आपको बता दें कि यह भी ब्लड शुगर बढ़ने का कारण बन  सकता है। साल 2017 में हुई एक स्टडी में डायबिटीज के मरीजों में ब्लड ग्लूकोज लेवल और शहद के बीच क्या कनेक्शन है इसे जानने की कोशिश की गई। स्टडी के रिजल्ट में यह बात सामने आयी कि शहद ने फास्टिंग सीरम ग्लूकोज में कमी की, ब्लड शुगर लेवल को स्थिर रखा। साथ ही शहद में हाइपोग्लाइसिमिक इफेक्ट भी होता है जो ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकता है। इसलिए अगर आप शहद का सेवन भी कर रहे हैं तो पहले डॉक्टर से जरूर सलाह लें। 

डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, तुरंत बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल
Image Source : FREEPIK.COMडायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, तुरंत बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल

ड्राई फूट्स
फल जब सुख जाते हैं तो इनमें बहुत ही कम मात्रा में पानी होता है जिससे पोषक तत्व अधिक मात्रा में बढ़ जाते हैं। जिसके कारण इसमें शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। जैसे 151 ग्राम अंगूर में 27.3 ग्राम कार्ब, 1.4 ग्राम फाइबर होता है। वहीं किशमिश में 115 ग्राम कार्ब के साथ 5.4 ग्राम फाइबर होता है। इसका मतलब साफ है कि अंगूर से चार गुना ज्यादा किशमिश में कार्ब पाया जाता है। इसलिए ड्राई फूट्स के बदले फलों का सेवन करना आपके लिए बेहतर है। 

आंवला का अधिक सेवन कर सकता है आपको बीमार, हो सकते हैं कई खतरनाक रोग

फ्लेवर दही
डायबिटीज के मरीजों के लिए सादा दही बिल्कुल सही है। लेकिन आज के समय में विभिन्न फ्लेवर्ड में दही मिलते है। जिनका सेवन करने से बचना चाहिए। इन दही  में नॉन फैट या लो फैट दूध के साथ बनाया जाता है। जिसमें अधिक मात्रा में शुगर और कार्ब्स का यूज किया जाता है। जिसके कारण इसका सेवन करने से आपका ब्लड शुगर अचानक बढ़ सकता है। 

डायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, तुरंत बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल
Image Source : PIXABAY.COMडायबिटीज के मरीज बिल्कुल भी ना करें इन चीजों का सेवन, तुरंत बढ़ जाएगा ब्लड शुगर लेवल

फ्लेवर्ड कॉफी 
फ्लेवर्ड कॉफी में अधिक मात्रा में लिक्विड कार्ब होता है। जिससे आपका ब्लड शुगर तेजी से बढ़ सकता है। इसलिए इसका सेवन ना करके नॉर्मल कॉफी सीमित मात्रा में पी सकते हैं। 

कोरोना के कारण हार्ट फेलियर और सूजन की समस्या, स्वामी रामदेव से जानिए बढ़ी हुई हार्ट बीट को कैसे करें कम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।