1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को अधिक खतरा, स्वामी रामदेव से जानें कैसे रखें लंग्स-हार्ट को हेल्दी

कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को अधिक खतरा, स्वामी रामदेव से जानें कैसे रखें लंग्स-हार्ट को हेल्दी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 04, 2021 09:11 am IST,  Updated : Jun 04, 2021 09:11 am IST

युवा, बुजुर्ग ही नहीं तीसरी लहर से बच्चे भी काफी शिकार होगे। वैक्सीनशेन ना होने के कारण बच्चों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को अधिक खतरा, स्वामी रामदेव से जानें कैसे रखें लंग्स-हार्ट को हेल्दी- India TV Hindi
कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को अधिक खतरा, स्वामी रामदेव से जानें कैसे रखें लंग्स-हार्ट को हेल्दी Image Source : INDIA TV

दिल्ली आईआईटी के मुताबिक जल्द ही तीसरी लहर आने वाली है। इतना ही नहीं  कोरोना की तीसरी लहर में दिल्ली में एक दिन 45000 से ज्यादा मरीज आ सकते हैं।  जिसके कारण ऑक्सीजन की कमी के साथ कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

युवा, बुजुर्ग ही नहीं कोरोना की तीसरी लहर से बच्चे भी काफी शिकार होगे। वैक्सीनशेन ना होने के कारण बच्चों को अधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।  जो बच्चे मोटापा के शिकार है उन्हें कोरोना का सबसे अधिक खतरा है।  इतना ही नहीं कोरोना से ठीक हो चुके बच्चों को  हार्ट, लिवर, किडनी, पेट में दर्द, बुखार जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। 

कमर के निचले हिस्से में दर्द और अकड़न से राहत पाने के लिए अपनाएं नैचुरल उपाय

कोरोना से रिकवर हो चुके बच्चों को मल्टी-सिस्टम इनफ्लेमेशन सिंड्रोम का सामना करना पड़ रहा है। जिसमें पहले हार्ट बीट और बीपी बढ़ती है। जिसके बाद शरीर के अन्य अंगों पर असर पड़ता है। 

कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को अधिक खतरा है। ऐसे में स्वामी रामदेव से जानिए बच्चों की इम्यूनिटी करे मजबूत। 

कोरोना से बच्चों को बचाएंगे ये योगासन

ताड़ासन

  • रक्त संचार सही से होता है। 
  • घुटनों, टखने मजबूत होते हैं।
  • दर्द-थकान दूर होता है।
  • रोज अभ्यास से लंबाई बढ़ती है।  

तिर्यक ताड़ासन

  1. रोज करने से शरीर काफी लचीला होता है
  2. कमर की चर्बी पूरी तरह खत्म हो जाती है
  3. कद बढ़ाने में भी मदद मिलती है
  4. वजन घटाने में मदद मिलता है
  5. मन को शांत रखने में सहायक

वृक्षासन

  1. बच्चों की एकाग्रता बढ़ती है
  2. पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती हैं
  3. सीने को चौड़ा और मजबूत करता है
  4. शरीर को लचीला बनाने में कारगर
  5. रीढ़ की हड्डी मजबूत बनती है
  6. आंख और नाक स्वस्थ होते हैं

गरुड़ासन

  1. पैर के मसल्स मजबूत होते हैं
  2. दोनों घुटनों के बीच कैप होता है
  3. फ्लैट लेग की समस्या दूर होती है
  4. एकाग्रता में सुधार आता है

सूर्य नमस्कार

  1. डिप्रेशन दूर करता है
  2. एनर्जी लेवल बढ़ाने में सहायक
  3. वजन बढ़ाने में मददगार योगासन
  4. शरीर को डिटॉक्स करता है
  5. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है
  6. पाचन तंत्र बेहतर होता है
  7. शरीर को ऊर्जा मिलती है
  8. मोटापा कम करने में कारगर
  9. हाइट बढ़ाने में मददगार
  10. फेफड़ों तक पहुंचती है ज्यादा ऑक्सीजन

एसिडिटी की समस्या से निजात पाने के लिए ऐसे करें मेथी का सेवन, जानिए अन्य घरेलू नुस्खे

यौगिक जॉगिंग

  1. बॉडी में एनर्जी आती है। 
  2. वजन कम करने में मददगार है।
  3. शरीर को मजबूत बनाता है।
  4. बॉडी फ्लेक्सिबल बनती है।
  5. हाथ-पैर मजबूत होते हैं।

पादहस्तासन

  • दिल से जुड़ी बीमारी
  • पेट की चर्बी
  • लंबाई बढ़ाने
  • दिमाग में रक्त का संचार में फायदेमंद

भुजंगासन

  • किडनी को स्वस्थ बनाता है
  • लिवर से जुड़ी दिक्कत दूर होती है 
  • तनाव, चिंता, डिप्रेशन दूर करता है
  • कमर का निचला हिस्सा मजबूत होता है
  • फेफड़ों, कंधों, सीने को स्ट्रेच करता है
  • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है
  • छाती चौड़ी होती है

मंडूकासन

  1. डायबिटीज को दूर करता है 
  2. पेट और हृदय के लिए भी लाभकारी
  3. कंसंट्रेशन बढ़ता है
  4. पाचन तंत्र सही होता है 
  5. लिवर, किडनी को स्वस्थ रखता है

योगमुद्रासन

  1. कब्ज की समस्या दूर होती है
  2. गैस से छुटकारा मिलता है
  3. पाचन की परेशानी दूर होती है
  4. छोटी-बड़ी आंते सक्रिय होती हैं

वक्रासन

  1. पेट पर पड़ने वाला दबाव फायदेमंद
  2. कैंसर की रोकथाम में कारगर
  3. पेट की कई समस्याओं में राहत
  4. पाचन क्रिया ठीक रहती है
  5. कब्ज ठीक होती है 

उष्ट्रासन

  1. किडनी को स्वस्थ बनाता है
  2. मोटापा दूर करने में सहायक
  3. शरीर का पोश्चर सुधरता है
  4. पाचन प्रणाली को ठीक होती है
  5. टखने के दर्द को दूर भगाता है

पश्चिमोत्तासन

  1. इम्यूनिटी मजबूत होती है
  2. साइनस की बीमारी में आराम मिलता है 
  3. डायबिटीज कंट्रोल होती है 
  4. सिरदर्द की समस्या में आराम देता है 
  5. मोटापा कम करने में मददगार 

शीर्षासन

  1. शीर्षासन से डिप्रेशन दूर होता है
  2. चेहरे में चमक आती है, सुंदरता बढ़ती है
  3. त्वचा मुलायम और खूबसूरत बनती है
  4. मानसिक शांति और स्मरण शक्ति बढ़ती है
  5. दिमाग में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है 
  6. आंखों की रोशनी बढ़ाने में कारगर

सर्वांगासन

  1. दिल तक शुद्ध रक्त पहुंचता है
  2. एकाग्रता बढ़ाने में मदद मिलती है
  3. याद की हुई चीजें भूलते नहीं
  4. ब्रेन में एनर्जी का फ्लो बेहतर
  5. आंखों पर चश्मा नहीं चढ़ेगा
  6. थायराइड  ग्लैंड एक्टिव होता है
  7. हाथ-कंधे मजबूत बनते हैं
  8. ब्रेन को पर्याप्त ब्लड मिलता है
  9. हार्ट मसल्स एक्टिव होता है

हलासन

  1. इस आसन से दिमाग शांत होता है 
  2. थायराइड की बीमारी ठीक होती है 
  3. स्ट्रेस और थकान मिटाता है
  4. रीढ़ की हड्डी में खिंचाव आता है 
  5. डायबिटीज़ की परेशानी दूर होती है 

मर्कटासन

  1. रीढ़ की हड्डी लचीली बनती है
  2. पीठ का दर्द दूर हो जाता है
  3. फेफड़ों के लिए फायदेमंद 
  4. पेट संबंधी समस्या दूर होती है
  5. एकाग्रता बढ़ती है 
  6. गुर्दे, अग्नाशय, लीवर सक्रिय होते हैं

उत्तानपादासन

  1. डायबिटीज को करे कंट्रोल
  2. कब्ज की समस्या से दिलाए लाभ
  3. एसिडिटी में फायदेमंद

आंवला का अधिक सेवन कर सकता है आपको बीमार, हो सकते हैं कई खतरनाक रोग

नौकासन

  1. शरीर की ऑक्सीजन बढ़ाए
  2. डायबिटीज को करे कंट्रोल
  3. टीबी, निमोनिया को करे ठीक
  4. शरीर में ऑक्सीजन का स्तर संतुलित रहता है
  5. नियमित अभ्यास से मोटापे में कमी
  6. पाचन शक्ति अच्छी रहती हैं
  7. पेट, कमर, पीठ मजबूत बनती है

सेतुबंधासन

  1. फेफड़ों को उत्तेजित करता है
  2. साइनस, अस्थमा के मरीजों को लाभ
  3. तनाव और डिप्रेशन कम करता है
  4. पीठ और सिर दर्द को दूर करता है
  5. नींद ना आने की बीमारी दूर करता है
  6. रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है
  7. हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करे
  8. थायराइड में लाभकारी

बच्चों के लिए प्राणायाम

  1. कपालभाति
  2. अनुलोम विलोम
  3. उज्जायी
  4. उद्गीथ
  5. भ्रामरी
  6. भस्त्रिका
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।