A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गलने लगे हैं केले, तो इस रेसिपी को फॉलो कर फटाफट बना लें बनाना हलवा

गलने लगे हैं केले, तो इस रेसिपी को फॉलो कर फटाफट बना लें बनाना हलवा

Banana Halwa: क्या आपने कभी केले से बना हलवा खाया है? अगर नहीं, तो आपको एक बार पोषक तत्वों से भरपूर इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए।

केले का हलवा- India TV Hindi
Image Source : SANJEEV KAPOOR KHAZANA/YT केले का हलवा

क्या आप भी एक साथ दर्जन भर केले ले आते हैं और फिर उन्हें समय से खाकर खत्म नहीं कर पाते हैं जिसके कारण वो गलने लगते हैं? ऐसी परिस्थिति में ज्यादातर लोग केला खराब न हो और बर्बाद न हो जाए, इसलिए बनाना शेक बना लेते हैं। लेकिन आज हम आपको केले से हलवा बनाना सिखाएंगे। अगर आप भी बनाना शेक पीते-पीते बोर हो गए हैं, तो इस बेहद आसान रेसिपी को ट्राई करके देखें।

पहला स्टेप- सबसे पहले आपको केले के छोटे-छोटे टुकड़े करके उन्हें मिक्सर में डालना है और फिर इन टुकड़ों को अच्छी तरह से पीस लेना है।

दूसरा स्टेप- अब कड़ाही में थोड़ा सा घी डाल लीजिए। इसके बाद केले के पिसे हुए मिक्सचर को इस घी में थोड़ी देर तक पका लीजिए।

तीसरा स्टेप- अगर आप चीनी यूज नहीं करना चाहते तो एक पैन में गुड़ और पानी एड कर इस मिक्सचर को तब तक पकाएं, जब तक गुड़ अच्छी तरह से पिघल न जाए।

चौथा स्टेप- अब आपको गुड़ की इस चाशनी को बनाना के पेस्ट में मिला लेना है। आपको इस हेल्दी हलवे को थोड़ी देर तक कुक करना है।

पांचवां स्टेप- अगर पानी कम लगने लगे, तो आप इसे कुक करते समय बीच-बीच में थोड़ा सा घी भी एड कर सकते हैं। जब हलवा अच्छी तरह से पक जाए तब आप केले के इस हलवे में बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं।

अब आप इसे सर्व कर सकते हैं। इस हलवे को एक कंटेनर में भरकर फ्रिज में ठंडा होने के लिए भी रखा जा सकता है। केले के हलवे का टेस्ट बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केले का हलवा खाने से आपकी सेहत पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है।

 

Latest Lifestyle News