1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दिवाली के दिन मेहमानों के लिए घर पर बनाएं काजू बर्फी, मुंह में जाते ही तुरंत घुल जाएगी, बेहद आसान है रेसिपी

दिवाली के दिन मेहमानों के लिए घर पर बनाएं काजू बर्फी, मुंह में जाते ही तुरंत घुल जाएगी, बेहद आसान है रेसिपी

 Written By: Vanshika Saxena
 Published : Oct 19, 2025 04:36 pm IST,  Updated : Oct 19, 2025 04:36 pm IST

Cashew Barfi: दिवाली के दिन आपको भी घर पर आने वाले मेहमानों के लिए काजू की बर्फी बनानी चाहिए। आइए इस स्वीट डिश की बेहद आसान रेसिपी के बारे में जानकारी हासिल करते हैं।

काजू बर्फी- India TV Hindi
काजू बर्फी Image Source : NISHAMADHULIKA/YT/HOMECOOKINGSHOW

दिवाली के दिन घर पर आए मेहमानों का मुंह मीठा कराया जाता है। क्या आप भी इस दिन बाजार से मिठाई खरीदकर लाते हैं? अगर हां, तो इस बार आपको काजू की बर्फी की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करके देखना चाहिए। महज एक घंटे के अंदर आप इस मिठाई को बना सकते हैं। काजू की बर्फी बनाने के लिए आपको 250 ग्राम काजू, 250 ग्राम चीनी, 240 ग्राम दूध, चांदी का वर्क और थोड़े से घी की जरूरत पड़ेगी।

पहला स्टेप- सबसे पहले आपको काजू को मिक्सर में डालकर इसका पाउडर तैयार कर लेना है। इसके बाद आपको बॉइल हो चुके दूध में काजू के इस पाउडर को मिक्स कर एक पेस्ट तैयार कर लेना है।

दूसरा स्टेप- इसी मिक्सचर में चीनी एड करके इसे हल्की आंच पर कुक कर लीजिए। चीनी के अच्छी तरह से घुल जाने का इंतजार कीजिए।

तीसरा स्टेप- अब आपको मीडियम फ्लेम पर इस मिक्सचर को चलाते रहना है। जब ये पेस्ट गुंथे हुए आटे की तरह दिखाई देने लगे, तब आप गैस बंद कर सकते हैं।

चौथा स्टेप- इसके बाद एक बर्तन में घी लगा लीजिए और फिर इसी बर्तन में इस मिक्सचर को अच्छी तरह से फैला लीजिए।

पांचवां स्टेप- आपको इस बर्तन को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख देना है। आप इस बर्फी की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए चांदी के वर्क का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

आखिर में आपको इस मिक्सचर को डायमंड शेप में काट लेना है। यकीन मानिए बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को घर पर बनाई गई काजू की बर्फी का स्वाद काफी ज्यादा पसंद आने वाला है। घर आए मेहमान भी आपकी खूब तारीफ करेंगे। आपको इस दिवाली बाजार से मिठाई नहीं खरीदनी चाहिए क्योंकि हो सकता है कि मार्केट में मिलने वाली मिठाई में मिलावट की गई हो।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Recipes से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल