1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. स्वाद में बिरयानी को भी फेल कर देगा चिकन पुलाव, घर पर आसान तरीके से बनाने के लिए सेव करें रेसिपी

स्वाद में बिरयानी को भी फेल कर देगा चिकन पुलाव, घर पर आसान तरीके से बनाने के लिए सेव करें रेसिपी

अगर आप वही पुरानी चिकन बिरयानी खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ ऐसा खोज रहे हैं जो स्वाद में बिरयानी को भी टक्कर दे और बनाने में भी झंझट न हो, तो चिकन पुलाव बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यहां से फटाफट नोट करें रेसिपी।

स्वाद में बिरयानी को भी फेल कर देगा चिकन पुलाव, घर पर आसान तरीके से बनाने के लिए सेव करें रेसिपी - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC स्वाद में बिरयानी को भी फेल कर देगा चिकन पुलाव, घर पर आसान तरीके से बनाने के लिए सेव करें रेसिपी

नॉनवेज लवर्स के लिए बीच चिकन की दीवानगी अलग ही देखने को मिलती है। खासकर तब जब प्लेट में चिकन पुलाव परोसा गया हो। चिकन पुलाव की खुशबू और स्वाद मुंह में पानी ला देते हैं। ये खाने में बिरयानी से भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। अगर आप भी नॉनवेज लवर हैं और बिरयानी खाकर उब चुके हैं तो स्वाद से भरपूर चिकन पुलाव ट्राय कर सकते हैं। ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, बनाना भी उतना ही आसान है। यहां हम आपके लिए चिकन पुलाव की रेसिपी लेकर आए हैं। 

चिकन पुलाव बनाने के लिए सामग्री

  • चिकन- 500 ग्राम
  • बासमती चावल- 2 कप
  • तेजपत्ता- 2
  • दालचीनी- 1 इंच
  • हरी इलायची- 4
  • लौंग- 4-5
  • जीरा- 1 छोटी चम्मच
  • प्याज- 2
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट- 2 बड़े चम्मच
  • दही- 1/2 कप
  • हरी मिर्च- 3-4
  • पुदीना
  • हरा धनिया
  • हल्दी पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • देसी घी/तेल- 3 बड़े चम्मच

बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले चिकन को अच्छी तरह धो लें। इसके बाद इसमें दही, थोड़ा-सा नमक, हल्की और एक चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और इसे अच्छी तरह मिक्स कर दें। इसे 20 मिनट मैरिनेट होने के लिए रख दें।
  2. अब एक कड़ाही में तेल डालें। जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें सभी खड़े मसाले डालें। जब मसाले चटकने लगें, तो इसमें कटा हुआ प्याज डालें और गोल्डन ब्राउन होने तक भूनें। इसके बाद इसमें अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डालकर 1-2 मिनट तक पकाएं। 
  3. इसके बाद इसमें मैरिनेट किया हुआ चिकन, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालें और धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकने दें। 
  4. जब चिकन हल्का पक जाए तो इसमें भीगे हुए बासमती चावल, कटा हुआ हरा धनिया और पुदीने का पत्ता डालें। इसके बाद इसमें पानी डालें, अगर आपने  2 कप चावल लिए है तो इसमें 3.5 कप पानी डालें और स्वादानुसार नमक मिलाकर उबाल आने दें।
  5. पानी में जब उबाल आ जाए तो इसे किसी बर्तन से ढककर धीमी आंच पर 10 मिनट तक पकाएं। इसके बाद गैस बंद कर दें और 10 मिनट तक ढक्कन न खोलें।
  6. चिकन पुलाव बनकर तैयार है। इसे आप रायते के साथ सर्व करें। 

Latest Lifestyle News