1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. शाम के नाश्ते में कुछ चटपटा खाने का मन है तो बनाएं सोया चिली, शेफ ने बताया कम तेल में बनाने का तरीका

शाम के नाश्ते में कुछ चटपटा खाने का मन है तो बनाएं सोया चिली, शेफ ने बताया कम तेल में बनाने का तरीका

अगर आपको शाम के समय कुछ चटपटा और हेल्दी खाने का मन है तो आप झटपट सोया चिली बना सकते हैं। चलिए नोट कर लीजिए इसकी रेसिपी

शाम के नाश्ते में सोया चिली रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUEB - @SONALI'S FOOD HUB शाम के नाश्ते में सोया चिली रेसिपी

आप शाम के समय अक्सर कुछ चटपटा और स्वादिष्ट खाने का मन करता है। ऐसे में अगर आप बाहर का तला-भुना खाने से बचना चाहते हैं तो घर पर कम तेल में सोया चिली बना सकते हैं। यह स्वादिष्ट होने के साथ प्रोटीन से भरपूर स्नैक भी है। शेफ कविता सिंह अपने यू ट्यूब पर बता रही हैं कि कम तेल में सोया चिली कैसे बनाएं?

सोया चिली के लिए सामग्री

सोया चंक्स 1 कप, कॉर्न फ़्लोर 1 बड़ा चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च आधा छोटा चम्मच, काली मिर्च 1/3 छोटा चम्मच, सोया सॉस आधा छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल 1 बड़ा चम्मच

तेल 2 बड़े चम्मच, प्याज़ आधा कप, हरी शिमला मिर्च आधा कप, लाल शिमला मिर्च आधा कप, पीली शिमला मिर्च आधा कप, अदरक 2 बड़े चम्मच, लहसुन 2 बड़े चम्मच, हरी मिर्च 2 बड़े चम्मच, कॉर्न फ़्लोर 2 बड़े चम्मच, लाल मिर्च सॉस 2 बड़े चम्मच, टमाटर केचप 2 बड़े चम्मच, शेज़वान चटनी 2 बड़े चम्मच, हरी मिर्च सॉस 1 बड़ा चम्मच, सोया सॉस 1 बड़ा चम्मच, कश्मीरी लाल मिर्च आधा छोटा चम्मच, काली मिर्च 1/3 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, पानी आधा कप

सोया चिली बनाने के विधि

  • पहला स्टेप: सोया चिली बनाने के लिए, सबसे पहले सोया चंक्स को पानी में उबालें। इस बता का ध्यान रखें कि सोया ज़्यादा नहीं उबलना चाहिए। जब सोया उबल जाए तब उसका पानी अच्छी तरह से स्क्वीज़ कर लें। उसके बाद, सोयाबीन में कॉर्न फ़्लोर, कश्मीरी लाल मिर्च काली मिर्च, सोया सॉस, नमक स्वादानुसार और तेल डालकर मिलाएं। 

  • दूसरा स्टेप: अब, एक पैन में ज़रा सा तेल डालकर सोया को ब्राउन होने तक भूनें। आप उसे ब्राउन होने के लिए पैन में रख दें। 2 बड़े चम्मच कॉर्न फ़्लोर में थोड़ा सा पानी डालकर मिलाएं।

  • तीसरा स्टेप: तेल में कद्दूकस किया हुआ लहसुन, अदरक और मैच डालकर भूनें। अब उसमें प्याज और शिमला मिर्च को काटकर उसे भूनें। जब यह भून जाए तब उसमें लाल मिर्च सॉस, टमाटर केचप, शेज़वान चटनी, हरी मिर्च सॉस और सोया सॉस डालें और फिर 2 बड़े चम्मच पानी वाला कॉर्न फ़्लोर में मिलाएं और गाढ़ा होने तक चलाएं। आपका सोया चिली बनकर तैयार है।

Latest Lifestyle News