1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दाल बाटी जैसी दिखती है ये देसी डिश, लेकिन स्वाद है बिल्कुल खास, जानें दाल बाफला बनाने की रेसिपी

दाल बाटी जैसी दिखती है ये देसी डिश, लेकिन स्वाद है बिल्कुल खास, जानें दाल बाफला बनाने की रेसिपी

आपने दाल बाटी तो खाया होगा लेकिन क्या आपने दाल बाफला का स्वाद चखा है? चलिए जानते हैं कैसे बनाएं मध्य प्रदेश की यह खास रेसिपी

दाल बाफला रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH दाल बाफला रेसिपी

अगर आप देसी खाने के शौकीन हैं तो मध्य प्रदेश की मशहूर दाल बाफला रेसिपी ज़रूर ट्राई करें। यह दिखने में दाल बाटी जैसी लगती है, लेकिन इसे बनाने का तरीका अलग होता है साथ ही इसका स्वाद भी अलग होता है। तो चलिए जानते हैं घर पर दाल बाफला बनाने की रेसिपी।

दाल बाफला बनाने के लिए सामग्री

  • दाल के लिए सामग्री: एक कप अरहर की दाल, हल्दी पाउडर, स्वादानुसार नमक, 1 टमाटर

  • बाफला बनाने के लिए सामग्री: डेढ़ कप गेहूं का आटा, आधा कप सूजी, स्वादानुसार नमक, आधा छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, आधा छोटा चम्मच चीनी, आधा कप दही, डेढ़ बड़ा चम्मच घी, एक छोटा चम्मच जीरा, एक छोटा चम्मच अजवाइन, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

  • तड़का के लिए सामग्री: 1 चम्मच घी, 1 छोटा चम्मच जीरा, एक चुटकी हींग, कटा हुआ अदरक, 1 चम्मच कटा हुआ लहसुन, 2 हरी मिर्च, आधा छोटा चम्मच हल्दी पाउडर, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, 2 छोटे चम्मच नींबू का रस, कटा हुआ हरा धनिया

दाल बाफला बनाने की विधि

  • पहला स्टेप: दाल बाफला बनाने के लिए सबसे पहले एक प्रेशर कुकर गरम करें। इसमें दाल, हल्दी पाउडर, नमक, टमाटर और 3 कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। कुकर का ढक्कन बंद करें और मीडियम आंच पर 3-4 सीटी आने तक पकाएं। जब दाल पक जाए तो गैस बंद कर दें। अब दाल को तड़के दें। एक पैन में जीरा, हींग, अदरक और लहसुन डालकर एक मिनट तक भून लें। उसके बाद हरी मिर्च डालें और तैयार तड़के को दाल में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। नींबू का रस डालें और 2-3 मिनट तक पकाएँ। हरा धनिया डालें और अच्छी तरह मिलाएँ।

  • दूसरा स्टेप: बाफला बनाने के लिए, एक बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें सूजी, नमक, बेकिंग सोडा, हल्दी और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब, नरम आटा गूंथ लें। इसे एक कपड़े से ढककर 10-15 मिनट के लिए अलग रख दें। आटे को बराबर हिस्सों में बांट लें और गोल लोइयां बना लें। इनके बीच में हल्का सा दबाएं।

  • तीसरा स्टेप: एक बर्तन में पानी उबालें। इसमें नमक और तैयार बाफले डालकर 10-15 मिनट तक पकाएं। उसके बाद बाफलों को खुली आग पर पकाएं। उसे तब तक पकाएं जब तक वे चारों तरफ से अच्छी तरह से पक न जाए। जब पक जाएं तब इन्हें आग पर से उतारें।

  • चौथा स्टेप: अब, बाफला को पिघले हुए घी में डुबोएँ, हल्का सा क्रश करें और सर्विंग प्लेट में रखें। ऊपर से थोड़ा और घी डालें। तैयार दाल के साथ गरमागरम परोसें। इसके अलावा अगर तवे पर डालते ही चीला चिपक जाता है तो स्पॉन्जी और परफेक्ट चीला बनाने के लिए ये टिप्स ट्राई करें

Latest Lifestyle News