1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए पीएं ये सूप, स्मृ‍ति ईरानी ने बताई रेसिपी, मीरा राजपूत का दावा 3 महीने में दिखेगा फर्क

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए पीएं ये सूप, स्मृ‍ति ईरानी ने बताई रेसिपी, मीरा राजपूत का दावा 3 महीने में दिखेगा फर्क

जिन महिलाओं के शरीर में खून की कमी रहती है। हीमोग्लोबिन लो रहता है, उन्हें रोजाना ये सूप जरूर पीना चाहिए। स्मृति ईरानी से लेकर मीरा राजपूत तक इसके फायदे बता चुकी हैं। जानिए इसे बनाने का तरीका।

सहजन की फली का सूप- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सहजन की फली का सूप

महिलाएं अक्सर खून की कमी से परेशान रहती हैं। जिन महिलाओं का हीमोग्लोबिन कम है और एनीमिया की शिकार हैं उनके लिए ये सूप बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। स्मृति ईरानी ने इसकी रेसिपी बताई है जिसे शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने खुद ट्राई किया है। अगर आपके शरीर में भी खून की कमी रहती है। हीमोग्लोबिन डाउन रहता है तो इस सूप को बनाकर पी सकते हैं। ड्रम स्टिक यानि सहजन की फलियों से इस सूप को बनाकर तैयार किया जाता है। आइये जानते हैं सहजन की फलियों के सूप की रेसिपी।

एक्ट्रेस मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए बताया कि वो फ्लाइट में स्मृति ईरानी से मिलीं। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने स्मृति ईरानी की एक वीडियो देखा था, जिसमें वो एनीमिया दूर करने के लिए एक सुपर सिंपल रेसिपी बता रही हैं। मारी राजपूत ने बताया कि वो खुद एनीमिक है और पूरी जिंदगी इससे जूझती रही हैं। स्मृति ईरानी का वीडियो देखने के बाद उन्होंने भी इस रेसिपी को ट्राई किया और इसके फायदों के बारे में फैंस के साथ अनुभव शेयर किया।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए सूप

मीरा राजपूत ने बताया कि उन्होंने इस सूप को 3 महीने पीया है और उनकी ब्लड रिपोर्ट में बहुत फर्क आया है। ये सिर्फ एक सूप है, जिसे आप रोजाना सिर्फ आधा कप दिन में पीते हैं तो बहुत फायदा होगा। भारत में बड़ी संख्या में महिलाएं एनीमिया की शिकार हैं। ऐसी महिलओं के लिए ये सूप बहुत फायदेमंद हो सकता है। आपको भी इसे जरूर ट्राई करना चाहिए।

सहजन की फलियों का सूप रेसिपी (Drum Stick Soup Recipe)

सहजन की फलियों का सूप बनाने के लिए आपको बाजार से ड्रम स्टिक्स यानि सहजन की फलियां लेनी है। इसके साथ लाल मसूर दाल लेनी है। अब प्याज, टमाटर, अदरक, लहसुन और थोड़ी लाल मसूर की दाल ले लें। सूप को अपने हिसाब से कम ज्यादा बना सकते हैं। अब एक कुकर में 2-3 सहजन की फलियां धोकर टुकड़ों में काटकर डाल दें। अपनी पसंद के हिसाब से नमक और दूसरे मसाले डालकर इसे उबाल लें। इसमें 3-4 सीटी लगाएं जिससे सहजन की फली अच्छी गल जाएं। अब इन सारी चीजों को पीसकर छान लें और तैयार किए गए सूप को पीएं। इस सूप को आप लगातार 3 महीने पीकर देखें। आपको बहुत फायदा मिलेगा। 

 

Latest Lifestyle News