सुबह के नाश्ते में अगर आप कुछ ऐसा खाना चाहते हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पौष्टिक भी हो और जिसे बनाने में ज्यादा समय न लगे, तो म्यूस्ली रेसिपी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। म्यूस्ली में ड्राई फ्रूट्स, फल और दूध मिलाकर इसे और भी पौष्टिक बनाया जा सकता है। इसमें मौजूद फाइबर, प्रोटीन और हेल्दी फैट्स सुबह शरीर को एनर्जी देने और पेट को लंबे समय तक भरा रखने में मदद कर सकते हैं। सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती।
म्यूस्ली बनाने के लिए सामग्री
म्यूस्ली ¾ कप, कटे हुए अखरोट 1 साबुत, कटे हुए पिस्ते 1 बड़ा चम्मच, कटे हुए बादाम 1 बड़ा चम्मच, किशमिश 1 बड़ा चम्मच, केला 1, दूध आधा कप, शहद 1 बड़ा चम्मच
म्यूस्ली बनाने की आसान विधि
पहला स्टेप: म्यूस्ली बनाने के लिए एक बाउल में ¾ कप म्यूस्ली, कटे हुए अखरोट, 1 बड़ा चम्मच पिस्ते, 1 बड़ा चम्मच बादाम और 1 बड़ा चम्मच किशमिश डालें।
दूसरा स्टेप: उसके बाद, इसमें एक कटा हुआ केला और आधा कप दूध मिलाएं। आखिर में एक बड़ा चम्मच शहद डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
तीसरा स्टेप: और इस तरह आपका हेल्दी और झटपट तैयार होने वाला म्यूस्ली नाश्ता तैयार है।
म्यूस्ली खाने के फायदे
म्यूस्ली में मौजूद फाइबर और ड्राई फ्रूट्स लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद कर सकते हैं। तो अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इसे अपनी डाइट म ज़रूर शामिल करें। इसमें मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने और कब्ज से बचाव में मदद कर सकता है। म्यूस्ली, केला और शहद से मिलने वाले कार्बोहाइड्रेट सुबह शरीर को ऊर्जा प्रदान कर सकते हैं। वहीं , बादाम, अखरोट और पिस्ते से हेल्दी फैट्स, प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। नट्स और साबुत अनाज से मिलने वाला फाइबर और अनसैचुरेटेड फैट संतुलित डाइट का हिस्सा बनकर हृदय स्वास्थ्य में योगदान दे सकते हैं।
Latest Lifestyle News