A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. दो दिन में ही गल जाता है केला, नहीं रहता खाने लायक तो शेफ की इस टिप्स को कर लें फॉलो, हफ्तों तक रहेगा फ्रेश

दो दिन में ही गल जाता है केला, नहीं रहता खाने लायक तो शेफ की इस टिप्स को कर लें फॉलो, हफ्तों तक रहेगा फ्रेश

Best Way To Store Bananas At Home: केले आजकल बहुत जल्दी खराब हो जाते हैं। ऐसे में उसे सड़ने से बचाने के लिए इन आसान तरीकों को फॉलो करें।

केलों को ज़्यादा पकने से कैसे बचाएँ- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV केलों को ज़्यादा पकने से कैसे बचाएँ

केले जल्दी काले पड़ जाते हैं और ज्यादा दिन रखने पर नरम होकर खराब होने लगते हैं। ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि केले लंबे समय तक ताजे, स्वादिष्ट और खाने लायक बने रहें, तो कुछ आसान टिप्स आपकी मदद कर सकते हैं। सेलिब्रिटी शेफ और मास्टरशेफ इंडिया की विनर पंकज भदौरिया ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर बताया है कि कैसे आप केले को सड़ने या गलने से बचा सकते हैं। पंकज भदौरिया कहती हैं की सही तरीके से स्टोर करने और छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखने से केले कई दिनों तक फ्रेश रह सकते हैं।

केले को हफ्तों तक ताज़ा रखने के टिप्स

  • डंठल को सिल्वर फॉयल से करें कवर: अगर गर्मियों में केले दो ही दिन में सड़ने और गलने लग रहे हैं तो उसे ताजा और फ्रेश रखने के लिए आप सिल्वर फॉयल  का इस्तेमाल कर सकते हैं। केलों के गुच्छे के ऊपरी हिस्से यानी डंठल पर सिल्वर फॉयल लगाएं और फिर उसे अच्छी तरह से उससे पैक कर दें। इससे केलों के पकने की प्रक्रिया कम से कम 4-5 दिनों तक धीमी हो जाएगी और वे ज़्यादा समय तक ताज़े बने रहेंगे।

  • प्लास्टिक रैप से डंठल को बांध दें: अगर, आपके पास सिल्वर फॉयल नहीं है तो आप प्लास्टिक रैप का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक दर्जन केले खरीदें, और  केले के डंठल को प्लास्टिक रैप से बांध दें। ऐसा करने से फल से निकलने वाली इथिलीन गैस रुक जाती है। इससे फल जल्दी पकने या काले पड़ने से बच जाते हैं और आराम से पांच छह दिन तक ताजे बने रहते हैं।

  • टिश्यू पेपर का करें इस्तेमाल: केले को सड़ने से बचाने के लिए आप, टिश्यू पेपर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

केले को सड़ने से बचाने के लिए इन बातों का भी रखें ध्यान

  • सब्जियों या फलों से दूर रखें: केलों को सेब, टमाटर या एवोकैडो जैसे फलों के पास न रखें। ये फल भारी मात्रा में इथिलीन गैस छोड़ते हैं, जिससे केला बहुत तेजी से पकने लगता है।

  • फ्रिज में न रखें: हरे केलों को कभी भी फ्रिज में न रखें, क्योंकि ठंडे तापमान में इनका पकने का प्रोसेस रुक जाता है और छिलका काला पड़ जाता है।

  • पेपर बैग का तरीका: अगर केले ज्यादा कच्चे हैं, तो उन्हें पकाने के लिए एक भूरे रंग के पेपर बैग में एक सेब के साथ बंद करके रख दें।

Latest Lifestyle News