वीकेंड पर बच्चे से लेकर बड़ो तक हर किसी का मन कुछ टेस्टी खाने कास करता है। पूरे हफ्ते एक ही तरह का नाश्ता खाकर लोग बोर हो जाते हैं। ऐसे में कई बार ये समझ में नहीं आता कि ऐसा क्या बनाया जाए जो स्वादिष्ट होने के साथ साथ हेल्दी भी हो। अगरल आप भी ब्रेकफास्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन की तालाश कर रहे हैं तो वेजिटेबल सैंडविच बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। इसे बनाना आसान है और खाने में भी लाजवाब लगता है। यहां टेस्टी और न्यूट्रिशियस वेजिटेबल सैंडविच की रेसिपी बताई गई है नोट कर लें।
सामग्री
- ब्रेड: 4 स्लाइस (ब्राउन, मल्टीग्रेन या वाइट ब्रेड)
- सब्जियां (बारीक कटी या स्लाइस की हुई):
- 1 खीरा
- 1 टमाटर
- 1 शिमला मिर्च (बारीक कटी हुई)
- 1 उबला आलू (स्लाइस में)
- 1/2 कप कद्दूकस किया हुआ पनीर
- 1/4 कप उबले हुए कॉर्न
मसाले
- 1/2 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 1/4 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- 2 चम्मच हरी चटनी (धनिया-पुदीना)
- 1-2 चम्मच बटर या ऑलिव ऑयल (सेकने के लिए)
बनाने का तरीका
स्टेप 1:
सबसे पहले ब्रेड की दो स्लाइस लें। एक स्लाइस पर धनिया-पुदीने की तीखी हरी चटनी लगाएं। अगर आप बच्चों के लिए बना रहे हैं, तो दूसरी स्लाइस पर थोड़ा सा बटर या टोमैटो केचप लगा सकते हैं। आप मल्टीग्रेन या होल-व्हीट ब्रेड का इस्तेमाल करें। इससे आपको भरपूर फाइबर मिलता है। पनीर और कॉर्न से प्रोटीन और जरूरी मिनरल्स मिलते हैं, जो आपको दिनभर एनर्जी से भरपूर रखते हैं।
स्टेप 2:
अब ब्रेड स्लाइस पर खीरा, टमाटर और उबले आलू की स्लाइस रखें। इसके ऊपर थोड़ी सी कटी शिमला मिर्च, कॉर्न और कद्दूकस किया पनीर फैलाएं।
स्टेप 3:
सब्जियों के ऊपर थोड़ा सा नमक, काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला छिड़कें। यह सैंडविच को एक बढ़िया चटपटा स्वाद देगा।
स्टेप 4:
स्टफिंग भरने के बाद दूसरे ब्रेड को इसपर रखें और हल्के हाथों से दबाएं।
स्टेप 5:
अब एक तवे या सैंडविच मेकर को गरम करें। ब्रेड के ऊपरी हिस्से पर हल्का सा बटर या ऑलिव ऑयल लगाएं। सैंडविच को तवे पर रखें और दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और क्रिस्पी होने तक मध्यम आंच पर सेक लें। फिर इसका आनंद उठाएं।
Latest Lifestyle News