बच्चों के स्कूल टिफिन के लिए रोज कुछ नया और स्वादिष्ट बनाना हर माता-पिता के लिए एक चुनौती भरा काम होता है। कई बार तो बच्चे टिफिन देखकर ही मुंह बनाने लगाते हैं। ऐसे में पेरेंट्स को ये समझ नहीं आता कि बच्चों को लंच में क्या दिया जाए। अगर आप अपने बच्चे के टिफिन के लिए कुछ टेस्टी ऑप्शन ढूंढ रहे हैं तो पिज्जा पराठा रोल बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। ये पिज्जा पराठा रोल सिर्फ 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाता है। यह रेसिपी स्वाद में जितनी बेमिसाल है। यहां हम आपके लिए पिज्जा पराठा रोल की रेसिपी लेकर आए हैं। नोट करें रेसिपी।
सामग्री
- रोटी/पराठे के लिए: गेहूं का गुंथा हुआ आटा (2 लोई), सूखा आटा।
- स्टफिंग के लिए: बारीक कटा शिमला मिर्च (2 चम्मच), बारीक कटा प्याज (2 चम्मच), उबले मकई के दाने/स्वीट कॉर्न (2 चम्मच), बारीक कटा पनीर या उबला आलू।
- सॉस और मसाले: पिज्जा सॉस या टोमैटो केचप (2 चम्मच), मोज़ेरेला या प्रोसेस चीज (कद्दूकस किया हुआ - ½ कप), ओरिगैनो (½ छोटा चम्मच), चिली फ्लेक्स (¼ छोटा चम्मच), नमक (स्वादानुसार)।
- सिकाई के लिए: मक्खन (बटर) या देशी घी (2 चम्मच)।
बनाने का तरीका
स्टफिंग तैयार करें: एक कटोरी में शिमला मिर्च, प्याज, स्वीट कॉर्न, ओरिगैनो, चिली फ्लेक्स, थोड़ा सा नमक और कद्दूकस किया चीज डालकर अच्छी तरह मिला लें।
पराठा बेलें: आटे की एक लोई लें और सूखे आटे की मदद से पराठे की तरह पतला बेल लें।
सॉस और स्टफिंग लगाएं: बेले हुए पराठे के बीचों-बीच 1 से 2 चम्मच पिज्जा सॉस समान रूप से फैलाएं। अब इसके ऊपर तैयार की हुई सब्जियों और चीज की स्टफिंग रखें।
रोल करें और सेकें: पराठे को दोनों छोर से मोड़कर रोल की तरह बना लें या लिफाफे का आकार दें ताकि चीज बाहर न निकले।
तवे पर सेकें: मध्यम आंच पर तवा गर्म करें। उस पर थोड़ा मक्खन या घी डालें और पराठा रोल को दोनों तरफ से हल्का सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेक लें।
Latest Lifestyle News