1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने कभी धनिया का पराठा खाया है? नाश्ते में जरूर ट्राई करें ये रेसिपी, नोट करें विधि

क्या आपने कभी धनिया का पराठा खाया है? नाश्ते में जरूर ट्राई करें ये रेसिपी, नोट करें विधि

अगर आप नाश्ते में कुछ नई रेसिपी ट्राई करना चाहते हैं, तो धनिया का पराठा एक बेहतरीन विकल्प है। ताजा हरा धनिया और गेहूं के आटे से बनने वाला यह पराठा स्वाद के साथ पोषण भी देता है।

धनिया पराठा रेसिपी,- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @COOK WITH PRIYANKA SINHA धनिया पराठा रेसिपी

अगर आप रोज-रोज आलू, गोभी के पराठे खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार नाश्ते में हरा धनिया का पराठा (Hare Dhaniya Ka Paratha) जरूर ट्राई करें। गेहूं के आटे में धनिया की पत्तियां और मसालों को मिलाकर यह रेसिपी तैयार की जाती है। अगर आप सुबह के नाश्ते में कुछ नया और हेल्दी बनाना चाहते हैं, तो धनिया का पराठा एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसे बनाना बेहद आसान है और यह कम समय में तैयार हो जाता है। दही, अचार या चटनी के साथ इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है। तो चलिए जानते हैं कैसे बनाएं धनिया का पराठा?

धनिया पराठा बनाने के लिए सामग्री:

गेहूं का आटा 1 कप, बेसन आधा कप, जीरा आधा छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, अदरक 2 छोटे चम्मच, हरी मिर्च 2, प्याज कटा हुआ आधा कप, हल्दी आधा छोटा चम्मच, मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, चाट मसाला 1 छोटा चम्मच, ताज़ा धनिया डेढ़ कप, पुदीना के कुछ पत्ते, घी 1 बड़ा चम्मच, पानी ज़रूरत के हिसाब से, घी लगाने के लिए

धनिया पराठा बनाने की विधि?

  • पहला स्टेप: धनिया पराठा बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बाउल में, गेहूं का आटा, बेसन, जीरा, नमक, हल्दी, मिर्च पाउडर, और चाट मसाला डालें। उसके साथ कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च, प्याज़, ताज़ा हरा धनिया और पुदीने के पत्ते डालें। सब कुछ अच्छी तरह मिलाएँ ताकि हर्ब्स अच्छी तरह मिल जाएँ। अब इसमें थोड़ा सा घी डालें और मिक्सचर को गूंथना शुरू करें, धीरे-धीरे पानी डालकर नरम आटा गूंथ लें। इसे तब तक गूंथना है जब तक आटा एकदम स्मूथ न हो जाए। जब आटा गूंथकर हो जाए तब उसे 15-20 मिनट ढककर रख दें ताकि वह सेट हो जाए।

  • कुछ मिनट के बाद, आटे को बराबर हिस्सों में बाँट लें और छोटी छोटी लोइयां बनाएं। हर लोइयों को बेलन से पराठे की तरह बेल लें। अब, गैस ऑन कर तवा गरम करें और पराठे को मीडियम आंच पर दोनों तरफ घी या तेल लगाकर सुनहरा होने तक सेकें। अब, दही, अचार या मक्खन के साथ गरमागरम परोसें।

Latest Lifestyle News