1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने खाया है आलू का चटपटा अचार? मशहूर शेफ कविता सिंह से जानें कैसे बनाएं यह रेसिपी

क्या आपने खाया है आलू का चटपटा अचार? मशहूर शेफ कविता सिंह से जानें कैसे बनाएं यह रेसिपी

आपने आम का अचार तो खूब खाया होगा लेकिन आज हम आपके लिए आलू के अचार की रेसिपी लेकर आए हैं। इस आसान रेसिपी से आप घर पर स्वादिष्ट और मसालेदार आलू का अचार मिनटों में तैयार कर सकते हैं।

आलू का अचार रेसिपी,- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @KAVITASKITCHEN आलू का अचार रेसिपी

आपने आम का अचार, नींबू का अचार और मिर्ची के अचार का स्वाद खूब चखा होगा। लेकिन क्या आपने आलू का अचार खाया है? कई मसालों की खुशबू से भरपूर आलू का खट्टा मीठा अचार टेस्टी लगता है। प्रसिद्ध फूड यूट्यूबर और कविताज किचन' (Kabita's Kitchen) की फाउंडर कविता सिंह ने अपने यू ट्यूब पर वीडियो शेयर किया है और बता रही हैं कि कैसे आप आलू का अचार बना सकते हैं

आलू के अचार के लिए सामग्री :

आलू 700 ग्राम, सरसों का तेल 3/4 कप, सरसों के दाने 2 बड़े चम्मच, सूखी लाल मिर्च 6 से 7, पीली सरसों 1 बड़ा चम्मच, साबुत धनिया 1 बड़ा चम्मच, सौंफ 1 बड़ा चम्मच, हरी मिर्च 1 बड़ा चम्मच, लहसुन 1 बड़ा चम्मच, नींबू का रस 1 बड़ा चम्मच, जीरा 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1 छोटा चम्मच, अजवाइन 1 छोटा चम्मच, आमचूर पाउडर 1 छोटा चम्मच, मेथी दाना 1 छोटा चम्मच, हल्दी पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार

कैसे बनाएं आलू का अचार?

  • पहला स्टेप: आलू का चटपटा अचार बनाने के लिए सबसे पहले 700 ग्राम आलू लें और और धोकर एक कुकर में उबालने के लिए रख दें। इस बात का ध्यान रखें कि अगर आलू छोटे हैं तो सिर्फ दो सीटी और अगर आलू बड़े हैं तो सिर्फ तीन सीटी देनी है। जब आलू उबल जाएं तो उन्हें छीलकर छोटे छोटे टुकड़ों में काटें। 

  • दूसरा स्टेप: अब एक पैन में 2 बड़े चम्मच सरसों के दाने, 6 से 7 सूखी लाल मिर्च, 1 बड़ा चम्मच पीली सरसों , 1 बड़ा चम्मच साबुत धनिया, जीरा 1 छोटा चम्मच, और 1 बड़ा चम्मच सौंफ  इन सभी सामग्री को डालें और तब तक भूनें जब एक ये गोल्डन ब्राउन न हो जाएं। जब इनसे हलकी खुशबू आने लगे तब गैस बंद कर दें। जब ये हलके ठंडे हो जाएं तो इन्हें दरदरा ग्राइंड करें। 

  • तीसरा स्टेप: अब एक पैन में तेल डालें और उसमें हरी मिर्च और लहसुन डालकर भूनें। उसके बाद इसमें पीसा हुआ मासाला डालें और अच्छी तरह पकाएं। जब ये मसेल अच्छी तरह पक जाएं तब इसमें आलू के टुकड़े डालें और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं। अब गैस बंद कर आप इसमें नींबू का रस, आमचूर पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिलाएं। इस तरह आपका आलू का अचार तैयार है।

  • चौथा स्टेप: आप इस अचार का इस्तेमाल दो से तीन दिन तक कर सकते हैं लेकिन तभी जब आप इसे फ्रिज में रखें।

Latest Lifestyle News