क्या आपने कभी कर्नाटक का फेमस मद्दुर वड़ा चखा है? प्याज, चावल का आटा और रवा से मिलकर बना यह स्नैक्स खाने में बेहद लाजवाब लगता है। बाहर से क्रंची और अंदर से नरम नरम यह स्नैक्स शाम की चाय के साथ एक परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है।
मद्दुर वड़ा के लिए सामग्री
चार प्याज़, नमक स्वाद अनुसार, तेल तलने के लिए, कड़ी पत्ता 5–6, काजू 2 बड़े चम्मच, बादाम 2 बड़े चम्मच, सफेद तिल आधा बड़ा चम्मच, खसखस आधा बड़ा चम्मच, जीरा 1 छोटा चम्मच, हरी मिर्च 2–3, उपमा रवा 2 बड़े चम्मच, मैदा आधा कप, चावल का आटा आधा कप, काली मिर्च आधा छोटा चम्मच, गरम तेल 2–3 बड़े चम्मच
मद्दुर वड़ा बनाने की विधि
-
मद्दुर वड़ा बनाने के लिए सबसे पहले, सबसे पहले प्याज़ को आधा काटकर स्लाइस की तरह काट लें। इस बात का ध्यान रखें प्याज काटते समय उसकी परतें अलग होती जाएं। अब, कटे हुए प्याज़ को एक बड़े बाउल में रखें और फिर उसमें नमक डालें और हाथों से हल्का सा मसल लें। नमक डालने से प्याज़ का पानी निकल जाएगा। कुछ समय बाद प्याज में से जो नमक का पानी निकला है उसे फेंक दें।
-
अब, उसी बाउल में तला हुआ करी पत्ता, बारीक कटे काजू, बादाम, सफ़ेद तिल, खसखस, जीरा और कटी हुई हरी मिर्च, उपमा रवा डालें और अच्छी तरह मिलाएँ; रवा प्याज़ का सारा पानी सोख लेगा। इसके बाद, उसमें मैदा, चावल का आटा, नमक और कुटी हुई काली मिर्च डालें और दो तीन बड़े चम्मच गरम तेल डालें और एक साथ मिलाएँ। साथ ही हल्के हाथ से गूंथते रहें जब तक कि यह आटे की तरह एक साथ न जुड़ जाए। इस बात का ध्यान रखें कि इसे गूंथने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं करना है।
-
जब ये आटे की तरह गूंथ जाए तब थोड़ा मिश्रण लेकर उसका गोला बनाएं। जब सारे गोले तैयार हो जाएँ, तो एक-एक करके उन्हें हथेलियों के बीच रखकर चपटा कर लें। अब, चपटे किए हुए वड़ों को गरम तेल में डालें और तब तक टेल जब तक वे सुनहरे रंग के न हो जाएँ। आपके गर्म गर्म वड़े तैयार हैं। इन्हें नारियल की चटनी के साथ परोसें। अगर आपको शाम के समय पनीर का कोई चटपटा स्नैक्स खाने का मन कर रहा है तो आप चीजी ब्रेड पॉकेट्स की रेसिपी ज़रूर ट्राई करें
Latest Lifestyle News