A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. उपमा बनाने के लिए 1 कप रवा में कितना पानी लगता है? झटपट नोट कर लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

उपमा बनाने के लिए 1 कप रवा में कितना पानी लगता है? झटपट नोट कर लें स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

Soft Upma Recip: सॉफ्ट और स्वादिष्ट उपमा बनाने के लिए 1 कप रवा में कितना पानी डालना सही माना जाता है। चलिए जानते हैं?

उपमा बनाने की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : YOUTUBE - @KAVITAS KITCHEN उपमा बनाने की रेसिपी

सुबह नाश्ते में उपमा का विकल्प बेहद हेल्दी होता है। सूजी और ढेर सारी सब्जियों जैसे गाजर, मटर, बीन्स से बना यह व्यंजन कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, और फाइबर का बेहतरीन संतुलन प्रदान करता है। यह पचाने में हल्का होता है और आपको पूरे दिन ऊर्जावान बनाए रखता है। लेकिन टेस्टी और सॉफ्ट उपमा बनाने के लिए रवा और पानी का सही अनुपात जानना बेहद जरूरी है। चलिए जानते हैं एक कप रवा का उपमा बनाने के लिए कितने पानी की ज़रूरत होती है और इसे बनाने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

एक कप रवा का उपमा बनाने के लिए कितना पानी इस्तेमाल होगा?

1 कप रवा के लिए 2 से ढाई कप पानी इस्तेमाल किया जाता है। अगर आप ज्यादा सॉफ्ट उपमा पसंद करते हैं, तो ढाई कप पानी डाल सकते हैं, लेकिन हल्का दानेदार टेक्सचर के लिए 2 कप पानी काफी होता है। सही मात्रा में पानी डालने से उपमा न ज्यादा सूखा बनता है और न ही चिपचिपा।

उपमा बनाने के लिए सामग्री

1 कप रवा (सूजी), 2 से 2½ कप पानी, 1 प्याज बारीक कटा, 1-2 हरी मिर्च, करी पत्ता, राई और उड़द दाल, 1-2 चम्मच तेल या घी, स्वादानुसार नमक, मौसमी सब्जियां

उपमा बनाने का तरीका

  • स्टेप 1: सबसे पहले सूजी को धीमी आंच पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। इससे उपमा स्वादिष्ट और दानेदार बनता है।

  • स्टेप 2: पैन में तेल या घी गर्म करें। इसमें राई, उड़द दाल, करी पत्ता और हरी मिर्च डालकर भूनें। फिर प्याज डालकर हल्का गुलाबी होने तक पकाएं। आप इसमें मौसमी सब्जियां भी डाल सकते हैं 

  • स्टेप 3:  अब पैन में 2 से 2½ कप पानी डालें और नमक मिलाएं। पानी में उबाल आने दें।

  • स्टेप 4: धीरे-धीरे भुना हुआ रवा डालते जाएं और लगातार चलाते रहें ताकि गुठलियां न बनें।

  • स्टेप 5: ढककर 2-3 मिनट धीमी आंच पर पकाएं। जब रवा पानी सोख ले, तो गैस बंद कर दें। गरमा-गरम उपमा को नारियल चटनी या चाय के साथ सर्व करें।

Latest Lifestyle News