1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या कभी आलू का भल्ला खाया है, इतना क्रंची और चटपटा कि टिक्की का स्वाद भी लगेगा फीका, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

क्या कभी आलू का भल्ला खाया है, इतना क्रंची और चटपटा कि टिक्की का स्वाद भी लगेगा फीका, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Bhalla Recipe In Hindi: आलू टिक्की नहीं आलू का भल्ला बनाकर खाएं। मथुरा और उसके आसपास भल्ले बनाए जाते हैं। जिसे देखते ही मुंह में पानी आने लगेगा। फटाफट नोट कर लें चटपटे भल्ले की रेसिपी।

भल्ले की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV भल्ले की रेसिपी

चाट के शौकीन हैं तो आलू टिक्की जरूर खाई होगी, लेकिन एक बार आलू का भल्ला खाएंगे तो टिक्की का स्वाद भूल जाएंगे। मथुरा, दाउजी और उसके आसपास के इलाकों में लोग आलू के भल्ले खाने के शौकीन हैं। ये भल्ले आलू टिक्की का देसी रूप में लेकिन इनका स्वाद आलू टिक्की से भी कहीं ज्यादा टेस्टी लगता है। आप चाहें तो इन्हें अपने घर पर भी आसानी से बना सकते हैं। भल्ले बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं होगी। तो बिना देरी किए नोट कर लें भल्ले की रेसिपी।

आलू भल्ला रेसिपी

पहला स्टेप- भल्ले बनाने के लिए आपको अच्छी क्वालिटी के आलू लेने हैं। आलू को अच्छी तरह से धोकर उबाल लें। अब आलू को ठंडा होने पर मैश कर लें  या कद्दूकस कर लें। अब आलू में आप थोड़ा अरारोट मिला दें। इससे टिक्की ज्यादा क्रिस्पी बनती हैं और चिपकती भी नहीं है। स्वाद के लिए आलू में नमक भी मिलाएं।

दूसरा स्टेप- अब कुकर में पीली मटर को उबाल लें। मटर को अच्छी तरह से मैंश कर दें और इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, बारीक कटी कच्ची प्याज, बारीक कटा टमाटर, थोड़े अदरक के लंबे पतले टुकड़े, बारीक कटा हरा धनिया, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च डालकर सारी चीजों को मिला दें।

तीसरा स्टेप- हरी चटनी धनिया और हरी मिर्च से पीसकर तैयार कर लें। इमली या आमचूर की मीठी चटनी बनाकर पहले से ही रख लें। बिना मीठी चटनी से भल्ले में स्वाद नहीं आता है। इसलिए मीठी चटनी जरूर ही बनाएं। भल्ले के स्वाद को बढ़ाने के लिए 1 मूली को कद्दूकस कर लें।

चौथा स्टेप- अब पैन या कड़ाही में तेल घी या कोई फ्राईंग वाला तेल गर्म करें। तेल को अच्छा गर्म होने दें और फिर आलू की तैयार की गई टिक्कियों को डीप फ्राई कर लें। आलू टिक्की को मीडियम फ्लेम पर ही फ्राई करें। इससे टिक्की एकदम करारी बनेंगी। 

पांचवां स्टेप- अब सर्विंग के लिए एक प्लेट में सबसे पहले आलू टिक्की डालें, ऊपर से उबली हुई मसाला मटर डालें। इसके ऊपर हरी और लाल वाली चटनी डालें। फ्लेवर के लिए ऊपर से नमक, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर और चाट मसाला पाउडर डालें। अब कद्दूकस की गई मूली डालकर गर्मागरम सर्व करें।

ऊपर से कुरकुरा और अंदर से नमक भल्ला खाते ही दिल खुश हो जाएगा। एक बार में दो टिक्की सर्व करेंगे तो भी और खाने का मन करेगा। बच्चों और बड़े सभी को भल्ले का स्वाद खूब पसंद आएगा।

 

Latest Lifestyle News