गर्मी में पेट को ठंडा रखने के लिए लोग अपनी डाइट में दही को शामिल करते हैं। इसका लोग रायता बनाकर भी खाते हैं। रायता पेट के लिए फायदेमंद होता है और गट हेल्थ को सही रखता है। रायते भी कई तरह के बनते हैं जैसे बूंदी रायता, खीरे का रायता आदि लेकिन क्या आपने कभी अमरूद का रायता चखा है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। यहां हम आपके लिए अमरूद के रायते की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं।
सामग्री
- अमरूद: 2 मध्यम आकार के
- दही: 2 कप
- भुना जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच
- काला नमक: स्वादानुसार
- हरी मिर्च: 1-2 (बारीक कटी हुई)
- हरा धनिया: बारीक कटा हुआ
- लाल मिर्च पाउडर: एक चुटकी
- चीनी: ½ छोटा चम्मच
बनाने की विधि
अमरूद तैयार करें: अमरूद को अच्छे से धोकर साफ कर लें। आप चाहें तो इसका छिलका उतार सकते हैं, लेकिन छिलके के साथ यह ज्यादा पौष्टिक होता है। अमरूद को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें।
दही फेंटें: एक बड़े बाउल में दही को तब तक फेंटें जब तक वह स्मूथ न हो जाए।
मसाले मिलाएं: फेंटे हुए दही में काला नमक, भुना जीरा पाउडर, चीनी और हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह मिलाएं।
अमरूद डालें: अब कटे हुए अमरूद के टुकड़ों को दही के मिश्रण में डालें और हल्के हाथ से मिलाएं।
गार्निशिंग: ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया और चुटकी भर लाल मिर्च पाउडर छिड़कें।
ठंडा परोसें: इसे 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें और फिर खाने के साथ ठंडा-ठंडा सर्व करें।
Latest Lifestyle News