1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या आपने चखा है बनाना लस्सी का स्वाद? घर पर इस तरह बनाएं Banana Lassi, बच्चे-बूढ़े बार-बार करेंगे डिमांड

क्या आपने चखा है बनाना लस्सी का स्वाद? घर पर इस तरह बनाएं Banana Lassi, बच्चे-बूढ़े बार-बार करेंगे डिमांड

How to Make Banana Lassi: बनाना लस्सी न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि यह ऊर्जा से भरपूर और पेट के लिए बहुत ठंडी रहती है। इसे बनाना बेहद आसान है। यहां हम बनाना लस्सी की आसान सी रेसिपी लाए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।

क्या आपने चखा है बनाना लस्सी का स्वाद- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK क्या आपने चखा है बनाना लस्सी का स्वाद

गर्मी के मौसम में लस्सी की डिमांड काफी बढ़ जाती है। ये पेट को ठंडक पहुंचाने के साथ साथ शरीर को उर्जा देने का काम करता है। मार्केट में मैंगो, पेड़ा और प्लेन लस्सी खूब बिकती है। इनका स्वाद लाजवाब लगता है, लेकिन क्या कभी आपने बनाना लस्सी पी है। बनाना लस्सी न सिर्फ जल्दी बन जाती है बल्कि इसका टेस्ट भी बहुत रिच और क्रीमी होता है। अगर आपने घर पर एक बार ये लस्सी बना ली तो बच्चे-बूढ़े बार-बार इसकी डिमांड करेंगे। ऐसे में यहां हम आपके लिए बनाना लस्सी की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी। 

सामग्री

  • केले: 2 पके हुए
  • दही: 1 कप (गाढ़ा और ताज़ा)
  • दूध या पानी: ½ कप 
  • चीनी या शहद: 2 बड़े चम्मच 
  • इलायची पाउडर: ¼ छोटा चम्मच
  • बर्फ के टुकड़े: 4-5
  • बारीक कटे मेवे (बादाम, पिस्ता)

मिक्सर में डालें: सबसे पहले एक ब्लेंडर या मिक्सर जार में कटे हुए केले, दही और चीनी या शहद डालें।

फ्लेवर एड करें: अब इसमें इलायची पाउडर डालें। यह केले के स्वाद को बहुत अच्छे से उभारता है।

ब्लेंड करें: सभी चीजों को तब तक ब्लेंड करें जब तक कि मिश्रण एकदम स्मूद न हो जाए।

गाढ़ापन सेट करें: अब इसमें आधा कप ठंडा दूध या पानी और बर्फ के टुकड़े डालें। एक बार फिर 10-15 सेकंड के लिए चलाएं।

परोसें: तैयार लस्सी को गिलास में निकालें। ऊपर से कटे हुए बादाम और पिस्ता डालकर सजाएं।

Latest Lifestyle News