1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. बेसन की दानेदार बर्फी होली पर जरूर बनाएं, चखते ही सब दीवाने हो जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

बेसन की दानेदार बर्फी होली पर जरूर बनाएं, चखते ही सब दीवाने हो जाएंगे, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Besan Barfi Recipe: होली पर बाजार से मिठाई खरीदकर खाने की बजाय घर में बेसन से दानेदार बर्फी बनाकर खाएं। एक बार इस बर्फी को खाएंगे तो दीवाने हो जाएंगे। फटाफट नोट कर लें बेसन की बर्फी की आसान रेसिपी।

बेसन की बर्फी की रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@GEETASCOOKING बेसन की बर्फी की रेसिपी

होली पर मार्केट में मिलावटी मिठाइयां भी बिकना शुरू हो जाती हैं। अगर आप बाजार की बनी मिठाई खाने से बचना चाहते हैं तो घर में आसानी से बेसन की बर्फी बनाकर खा सकते हैं। बेसन की बर्फी एकदम दानेदार और मुंह में घुल जाने वाली बनेगी। आप इस बर्फी को आसानी से बनाकर तैयार कर सकते हैं। बच्चों को घर आए मेहमानों को तो पता भी नहीं चलेगा कि ये बर्फी आपने अपने हाथों से घर में तैयार की है। फटाफट नोट कर लें बेसन की बर्फी की ये रेसिपी।

बेसन की बर्फी रेसिपी

पहला स्टेप- इसके लिए 500 ग्राम बेसन लें और उसमें 2 बड़े चम्मच देसी घी डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। आप इसे हाथों से रब कर लें और एक बार लड्डू जैसा बांधकर देख लें। अगर बेसन बंध रहा है तो ठीक है। अब इसमें धीरे-धीरे थोड़ा पानी डालकर एक सख्त डो तैयार कर लें।

दूसरा स्टेप- अब बेसन की छोटी-छोटी लोईयां तोड़ लें। अब इनकी मुट्ठी बना दें यानि मुट्ठी जैसी शेप में लोई को बनाकर तैयार कर लें। अब कड़ाही में देसी घी डालें और उसमें सारी मुट्ठियां बना लोई को डालकर क्रेक आने तक सेंक लें। अब सारे बेसन की लोईयां ऐसे ही सेंक लें और ठंडा होने पर इन्हें तोड़ लें। 

तीसरा स्टेप- अब इनका चूरमा जैसा बनाकर तैयार करें और उसे मोटी छन्नी से छान लें। आप इसे मिक्सी में डालकर भी पीस सकते हैं और छन्नी से छानकर दरदरा बुरादा जैसा तैयार कर लें। अब कड़ाही में घी डालकर इसे फिर से गोल्डन ब्राउन होने तक भूनना है। जब बेसन वाला आटा भुन जाए तो इसमें 250 ग्राम मावा मिला दें और मिक्स होने तक चलाएं।

चौथा स्टेप- अब 500 ग्राम चीनी में 200 ग्राम पानी डालकर 1 तार की चाशनी बनाकर तैयार कर लें। अब चाशनी में थोड़ा ऑरेंज कलर मिलाएं। चाशनी को भुने बेसन वाले मिक्स में मिला दें। अब इसमें थोड़ा जायफल, जावित्री और हरी इलायची का पाउडर बनाकर डालें। सारी चीजों को मिलाकर एक ट्रे को ग्रीस करके उसमें बैटर को डाल दें।

पांचवां स्टेप- अब बर्फी को सेट होने के लिए छोड़ दें। ऊपर से चांदी का वरक, बारीक पिस्ता और काजू डालकर गार्निश करें। बर्फी को अपनी पसंदीदा शेप में काटकर तैयार कर लें। ये बर्फी खाने में इतनी टेस्टी और दानेदार बनती है कि मुंह में जाते ही घुल जाए। आप एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राई करें।

 

Latest Lifestyle News