A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. सूजी, मूंग दाल के हलवे को फेल करता है चना दाल का यह हलवा, मिनटों में बनकर होता है तैयार, फटाफट नोट करें रेसिपी

सूजी, मूंग दाल के हलवे को फेल करता है चना दाल का यह हलवा, मिनटों में बनकर होता है तैयार, फटाफट नोट करें रेसिपी

How to Make Chana Dal Halwa: हममे से ज्यादातर लोगों ने सूजी, मूंग दाल का हलवा खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी चना दाल का हलवा चखा है। इसका स्वाद लाजवाब है और इसे बनाना बेहद आसान है। ऐसे में यहां से फटाफट नोट करें रेसिपी।

चना दाल हलवा रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : CHEF BHUPI'S KITCHEN/YOUTUBE चना दाल हलवा रेसिपी

जब भी घरों में इंस्टेंट मीठा खाने का मन होता है तो लोगों के दिमाग में सबसे पहला ख्याल हलवे का आता है। ज्यादातर घरों में सूजी और मूंग दाल का हलवा खाया जाता है। लेकिन सूजी और मूंग दाल का हलवा बहुत कॉमन हो चुका है और लोग इसे खा खाकर बोर हो चुके हैं। ऐसे में आप चने दाल से बनने वाला ये इंस्टेंट हलवा खाने में लाजवाब लगता है। इस डिश की सबसे खास बात है इससे आने वाली खुशबू और इसका जबरदस्त टेक्सचर। बेहद कम चीजों का इस्तेमाल आप घर पर ये हलवा बना सकते हैं। ऐसे में यहां हम चना दाल हलवा की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी। 

सामग्री

  • 1 कप चना दाल
  • 1 कप पानी
  • 3 चम्मच घी
  • 3 चम्मच चीनी या स्वाद के अनुसार
  • एक चौथाई कप दूध
  • 2 चम्मच इलायची पाउडर
  • 5 बादाम कटे या फिर कद्दूकस किए हुए

बनाने का तरीका

  1. चना दाल का हलवा बनाने के लिए इसे अच्छी तरह धोकर उबाल लें। जब दाल उबल जाए तो इसका पानी निकालकर इसे पीस लें और स्मूद पेस्ट बनाएं। 
  2. अब एक कढ़ाई लें और उसमें थोड़ा सा घी डालें। जब घी से धुंआ आने लगे तो इसमें दाल का पेस्ट डालकर धीमी आंच पर भूनें। जब ये अच्छी तरह भून जाए तो इसमें चीनी और इलायची पाउडर डालें और अच्छे से मिलाएं। 
  3. अब इसमें बचा हुआ घी डालें और इसे मिलाते रहें। जब हलवे से घी अलग होने लगे और ब्राउन हो जाए तो इसमें दूध डालें। 
  4. आखिरी में ऊपर से बादाम डालकर इसे गार्निश करें और गर्मागरम सर्व करें। 

Latest Lifestyle News