1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. आटे से छोले भटूरे कैसे बनाएं, सिर्फ आधा घंटे में तैयार हो जाएगा भटूरे का आटा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

आटे से छोले भटूरे कैसे बनाएं, सिर्फ आधा घंटे में तैयार हो जाएगा भटूरे का आटा, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Atta Bhatura Recipe: सर्दियों में गर्मागरम छोले भटूरे खाने में बहुत टेस्टी लगते हैं। अगर आप मैदा के चक्कर में भटूरे खाने से परहेज करते हैं तो आटे से भी भटूरे बना सकते हैं। आटे के भटूरे एकदम फूले-फूले और मुलायम बनते हैं। नोट कर लें रेसिपी।

आटा भटूरा रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आटा भटूरा रेसिपी

छोले भटूरे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है। बच्चे हों या बड़े छोले भटूरे का स्वाद सभी को खूब पसंद आता है। आपको गली मोहल्ले से लेकर बड़े रेस्टोरेंट्स में भटूरे मिल जाएंगे। लेकिन सभी जगह मैदा से भटूरे बनाकर सर्व किए जाते हैं। इसलिए जो लोग सेहत को लेकर थोड़े ज्यादा चिंतिर रहते हैं वो भटूरे खाने से बचते हैं। लेकिन आप जम आपको छोले भटूरे की जो रेसिपी बता रहे हैं उसे फिटनेस फ्रीक भी आसानी से खा सकते हैं। जी हां हम मैदा की बजाय आपको आटे से भटूरे बनाने का तरीका बता रहे हैं। आटे से बने भटूरे इतने फूले-फूले और टेस्टी बनेंगे कि मैदा के भटूरे खाना ही भूल जाएंगे। फटाफट नोट कर लें आटे से बने छोले भटूरे की ये रेसिपी।

आटे के भटूरे की रेसिपी?

पहला तरीका- आटे के भटूरे बनाने के लिए 2 कप गेहूं का आटा लें। इसमें 1 चम्मच सूजी, 1 चम्मच चीनी, नमक और आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिला दें। सारी चीजों को मिक्स कर लें और अब आटे को दही के साथ गूंथ लें। आपको भटूरे का रंग सफेद चाहिए तो इसमें सिर्फ आधा कप मैदा मिला सकते हैं। एकदम नरम आटा गूंथ लें और फिर इसे किसी पॉलिथिन से रैप करके करीब 1 घंटे किसी गर्म जगह पर रख दें। आप चाहें तो आधा घंटे बाद भी इस आटे से भटूरे बना सकती हैं। 

दूसरा तरीका- आटे के भटूरे बनाने के लिए आटे को किसी बारीक छलनी में छान लें। आप चाहें तो किसी मलमल के कपड़े में आटा छान लें। अब इस आटे को भटूरे के आटे की तरह ही गूंध लें। भटूरे का आटा गूंथने के लिए आटे में 1 पिंच बेकिंग पाउडर, 1 पिंच नमक, 1 चम्मच चीनी, 1 चम्मच सूजी डाल दें। अब आटे को दही के साथ गूंथ लें। जरूरत लगे तो थोड़ा पानी इस्तेमाल कर लें। या फिर दही को ही पानी डालकर पतला कर लें। आटा गूंथने के बाद इसे आधा एक घंटे के लिए सेट होने के लिए रख दें।

चकला पर बेलकर भी बना सकते हैं भटूरा

अब हाथ में भटूरे तलने वाला तेल लगा लें और भटूरे के आटे को थोड़ा मलते हुए सेट कर लें। गैस पर कड़ाही रखें और उसमें भटूरे तलने के लिए तेल गर्म कर लें। आटे से पूरे से थोड़ी बड़ी लोई तोड़कर हल्का सूखा आटा लगाते हुए चकला बेलन से बल लें। आप इसे भटूरे की शेप में थोड़ा लंबा या गोल कैसे भी बेल सकते हैं। बेलने के बाद भटूरे की तरह इसे हाथ से 2-3 बार कर लें। अब इसे गर्म तेल में डालकर मीडियम हाई फ्लेम पर सेंक लें। भटूरे को हल्का दबाते हुए और उसके ऊपर तेल डालते हुए सेंकना है। आपके सारे भटूरे एकदम फूले हुए और खाने में बेहद टेस्टी बनेंगे।

छोले की सब्जी तैयार करें और फिर गर्मागरम छोले भटूरे को कटी प्याज और अचार के साथ सर्व करें। वैसे भटूरे का स्वाद बढ़ाने के लिए आप सरसों के तेल में 5-6 हरी मिर्च को डीप फ्राई करके निकाल लें। उसके ऊपर नमक डालकर भटूरे के साथ खाएं। आपको खाने में मजा आ जाएगा।

 

Latest Lifestyle News