1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. नाश्ते में बनाएं मूंग दाल का करारा पराठा, लौकी के रायते के साथ इंजॉय करें, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में बनाएं मूंग दाल का करारा पराठा, लौकी के रायते के साथ इंजॉय करें, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Moong Dal Paratha Recipe: नाश्ते में मूंग दाल का पराठा बनाकर खाएंगे तो रोज खाने का मन करेगा। ये पराठा इतना करारा बनता है कि खाते ही मजा आ जाए। फटाफट नोट कर लें मूंग दाल पराठा की रेसिपी।

मूंगदाल का पराठा रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV मूंगदाल का पराठा रेसिपी

सुबह नाश्ते में हेल्दी और प्रोटीन से भरपूर खाना है तो मूंग दाल का पराठा बनाकर खा सकते हैं। मूंग दाल का पराठा शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। ये हाई प्रोटीन और हाई फाइबर नाश्ता है, जिसे खाने से पेट तो भरता ही है साथ ही शरीर को भरपूर ताकत भी मिलती है। जो लोग वजन घटाना चाहते हैं उनके लिए मूंग दाल का पराठा अच्छा ब्रेकफास्ट है। फटाफट नोट कर लें मूंग दाल का पराठा बनाने की ये आसान रेसिपी।

मूंग दाल का पराठा रेसिपी

पहला स्टेप- इस नाश्ते को बनाने के लिए आपको 1 कटोरी धुली मूंद दाल लेनी है। दाल तो 2 बार पानी से अच्छी तरह से धो लें। अब दाल को गर्म पानी में 1 घंटे के लिए भिगो दें। आप चाहें तो नॉर्मल पानी में इसे पूरी रात के लिए भिगोकर छोड़ दें।

दूसरा स्टेप- अब दाल का पानी निकाल दें और भीगी हुई दाल को मिक्सर में डालें। इसमें 6-7 कली लहसुन, 2-3 हरी मिर्च, 1 इंच अदरक का टुकड़ा डालकर बहुत जरा सा पानी डालकर पेस्ट बना लें। पूरी दाल को अच्छी तरह ग्राइंड कर लें। अब पिसी दाल में 2 बड़े चम्मच सूजा या बेसन मिला दें। इससे पराठे खस्ता बनेंगे।

तीसरा स्टेप-  स्वादानुसार नमक, थोड़ी हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी और 1 छोटी चम्मच अजवाइन और गरम मसाला डाल दें। 1 बरीक कटा प्याज, 1 कप आटा, बारीक कटा हरा धनिया और 1 चुटकी हींग डालकर आटा गूंथ लें। अगर आटा कम लगे तो थोड़ा और मिला लें। ध्यान रखें बहुत ज्यादा पानी नहीं डालना है इससे दाल के स्वाद का पता नहीं चलेगा।

चौथा स्टेप- आटे के ऊपर से 1 चम्मच तेल लगाकर सेट होने के लिए छोड़ दें। 5 मिनट के बार आटे से लोई लें और सूखा आटा लगाकर तिकोने या गोल पराठे बेल लें। अब इस पराठे को मीडियम आंच पर दोनों तरफ से सेंक लें। पराठे को दही के साथ या रायता बनाकर खाएं।

लौकी का रायता बनाने की रेसिपी

एक बड़ा टुकड़ा लौकी लें और उसे मोटी साइड से कद्दूकस कर लें। अब गर्म पानी में लौकी डालें और इसे 4-5 मिनट के लिए उबाल लें। अब सारा पानी निकालकर लौकी को निचोड़ लें। दही फेंट लें और लौकी मिक्स कर दें। इसमें बारीक कटा हरा धनिया, हरी मिर्च और जीरा पाउडर, काला नमक डालकर मिला लें। अब एक पैन में 1 चम्मच तेल गर्म करें, इसमें जीरा, राई, हींग और लाल मिर्च डालकर तड़का लगा दें। इस रायते के साथ मूंग दाल के पराठे खाएं।

Latest Lifestyle News