गर्मी में भिंडी हर घर में बनती है। बच्चों को भी भिंडी का स्वाद अच्छा लगता है। अरहर की दाल के साथ भिंडी का स्वाद कई गुना बढ़ जाता है। भिंडी को वैसे तो कई तरह से बनाया जाता है। लेकिन हलवाई स्टाइल मसाला भिंडी का टेस्ट ही अलग होता है। शादियों में मिलने वाली भिंड बिल्कुल भी चिपचिपी- लिसलिसी नहीं होती। शादी में जिस ट्रिक से हलवाई भिंडी बनाते हैं वो एकदम खिली-खिली और मसालेदार बनती हैं। अगर आप घर में ऐसी ही भिंडी बनाना चाहते हैं तो हम आपको हलवाई की बताई हुई खास टिप्स बता रहे हैं। जिससे आप चटपटी मसाला भिंडी बनाकर खा सकते हैं। आइये जानते हैं हलवाई स्टाइल भिंडी की रेसिपी।
दही वाली मसाला भिंडी कैसे
250 ग्राम भिंडी, आधा चम्मच हल्दी, डेढ चम्मच बेसन, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस, 4 बड़े चम्मच सरसों का तेल, मसाला तैयार करने के लिए 2 बड़े चम्मच तेल, जीरा, हींग, दो मीडियम प्याज, 2-3 हरी मिर्च कटी, 5-6 लहसुन की कली कटी हुई, 1 इंच अदरक कटा हुआ, एक छोटा टमाटर पिसा हुआ, आधा चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर और थोड़ी हल्दी लेनी है।
दही मसाला मिक्स
1 कप ताजा दही, 1 चम्मच धनिया पाउडर, 1 छोटा चम्मच वेज मसाला, 1 छोटा चम्मच सौंफ पाउडर, 1 बड़ा चम्मच कसूरी मेथी, 1 छोटा चम्मच बेसन, 1 बड़ा चम्मच मलाई, स्वादानुसार लाल मिर्च डालें। आखिर में 1 छोटी चम्मच चीनी, ¼ छोटा चम्मच गरम मसाला, हरा धनिया, हरी मिर्च लें।
Image Source : India Tvतवा भिंडी
दही वाली मसाला भिंडी फ्राई रेसिपी
पहला स्टेप- सबसे पहले भिंडी को धोकर पानी सुखा लें। अब 15 मिनट फ्रिज में रख दें। भिंडी को 1 इंच के टुकड़ों में काट लें और बीच से हल्का कट लगा दें। इसमें हल्दी, बेसन और नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
दूसरा स्टेप- कड़ाही में तेल गर्म करें और मीडियम-हाई फ्लेम पर भिंडी को 3-4 मिनट तक हल्का क्रिस्प होने तक फ्राई करें। अब निकालकर अलग रख दें।
तीसरा स्टेप- पैन में थोड़ा तेल जीरा और हींग डालें। अब प्याज डालकर सुनहरा भून लें। इसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर 3 मिनट पकाएं। टमाटर डालें और कश्मीरी लाल मिर्च डाल दें। अब थोड़ी हल्दी डालें और मसाले को भून लें।
चौथा स्टेप- किसी बाउल में दही लें और उसमें धनिया पाउडर, वेज मसाला, सौंफ पाउडर, कसूरी मेथी, बेसन, मलाई और लाल मिर्च डालकर डाल दें। सारी चीजों को मिलाकर फेंट लें।
पांचवां स्टेप- अब मसाले में थोड़ा पानी और फिर तैयार किया दही वाली मिश्रण डालकर पकाएं। हल्की चीनी डालें और मिक्स कर दें। अब इसमें फ्राई की गई भिंडी डालें और 5 मिनट के लिए और पकाएं। ऊपर से गरम मसाला और हरा धनिया डालकर सर्व करें।
तैयार है शादियों में बननी वाली मसाला भिंडी, आप इसे रोटी, पूरी या पराठे का साथ खाएं। बेसन, दही और मसाले के साथ फ्राई की गई ये भिंडी वाकई मजेदार लगती है।
Latest Lifestyle News