बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को फ्रूट केक का टेस्ट काफी ज्यादा पसंद आता है। आइए आज हम आपको घर पर फ्रूट केक बनाना सिखाते हैं। फ्रूट केक बनाने के लिए आपको डेढ़ 1.5 कप मैदा, हाफ चम्मच बेकिंग सोडा, डेढ़ चम्मच बेकिंग पाउडर, 3 चम्मच मक्खन, 3 चम्मच तेल, 1/3 कप पाउडर शुगर, एक कप दूध, 3/4 कप कंडेंस्ड मिल्क, डेढ़ चम्मच सिरका, एक चम्मच वनीला एसेंस, 2 कप व्हिपड क्रीम, फ्रेश फ्रूट्स जैसे अनार, चेरी, सेब, कीवी, आम, संतरा और हाफ कप पाइनएप्पल जूस की जरूरत पड़ेगी।
पहला स्टेप- एक कटोरे में मक्खन, तेल, पाउडर शुगर निकालकर अच्छी तरह से फेंट लीजिए। इसके बाद इस मिश्रण में कंडेंस्ड मिल्क एड कर लगभग 3-5 मिनट तक फेंटिए।
दूसरा स्टेप- अब दूसरे कटोरे में दूध, सिरका और वनीला एसेंड निकालिए और फिर 5 मिनट के लिए इस कटोरे को ढककर रख दीजिए।
तीसरा स्टेप- इसके बाद एक और कटोरे में मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर को मिक्स कर छान लीजिए। अब आपको मक्खन वाले मिश्रण में दूध और मैदे वाले मिश्रण को धीरे-धीरे करके मिलाना है।
चौथा स्टेप- केक टिन में घी लगाइए और फिर बटर पेपर लगाकर केक का बैटर डालिए। अब आपको ओवन को 180 डिग्री पर 10 मिनट के लिए प्रीहीट करना है।
पांचवां स्टेप- इसके बाद केक को ओवन में 40 मिनट तक बेक होने दीजिए। आप केक में टूथपिक डालिए और अगर टूथपिक साफ बाहर आए, तो समझ जाइए कि केक बेक हो चुका है।
छठा स्टेप- जब तक केक ठंडा हो रहा है, तब तक आप क्रीम को बीटर से व्हिप कर लीजिए। आप इसमें एसेंस भी मिला सकते हैं।
सातवां स्टेप- केक पर पाइनएप्पल जूस लगाइए और फिर व्हिप्ड क्रीम की लेयर लगाइए। आपको केक के चारों तरफ व्हिप्ड क्रीम लगानी है।
आठवां स्टेप- अब फ्रेश फ्रूट जैसे अनार, चेरी, सेब, कीवी, आम और संतरे से केक को सजा लीजिए।
Latest Lifestyle News