A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. क्या कभी खाया है हरी मिर्च का पराठा, स्वाद में एकदम चटपटा और करारा बनता है, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

क्या कभी खाया है हरी मिर्च का पराठा, स्वाद में एकदम चटपटा और करारा बनता है, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Green Chilli Paratha Recipe: क्या आपने कभी हरी मिर्च का पराठा खाया है। स्वाद में तीखा लेकिन बेहद स्वादिष्ट बनता है हरी मिर्च का पराठा जानिए क्या है आसान रेसिपी।

हरी मिर्च का पराठा, रेसिपी- India TV Hindi
Image Source : INSTA/@NAMRATASKITCHENTALES हरी मिर्च का पराठा, रेसिपी

भारतीय खाने में पराठा शामिल न हो ऐसा नहीं हो सकता। आपको यहां एक से एक बेहतरीन और स्वादिष्ट पराठे खाने को मिल जाएंगे। दिल्ली में तो पराठे वाली गली है जहां आपको हर चीज का पराठा खाने को मिल जाएगा। आलू, प्याज, पनीर तो छोड़िए आपको मिर्ची का पराठा भी चखने को मिलेगा। अब आप सोच रहे होंगे कि मिर्च का पराठा कैसे बनता है और इसका स्वाद कैसा होता है। मिर्च का पराठा खाने में बहुत टेस्टी लगता है। कम आंच पर सिंका पराठा खाने में बहुत क्रिस्पी लगता है। तीखा खाने वालों के लिए मिर्च का पराठा अच्छा ऑप्शन है। जानिए मिर्च के पराठे की रेसिपी क्या है?

हरी मिर्च का पराठा रेसिपी (Green Chilli Paratha Recipe In Hindi)

पहला स्टेप- सबसे पहले पराठे के लिए नरम आटा गूंथ लें। आटे में थोड़ा घी डालकर थोड़ा पानी लगाते हुए आटा गूंथकर तैयार कर लें। 

दूसरा स्टेप-अब आटे से एक मीडियम साइज की लोई लें और उसे बेलन की मदद से चपटा कर लें। अब लोई पर थोड़ा सा घी लगाए। इस पर खास पंजाबी मसाला, नमक और थोड़ा सा सूखा आटा डालें।

तीसरा स्टेप- लोई को मोड़ते हुए परतें बनाए और फिर इसे लोई जैसा बना लें। आपको पराठे को लच्छा पराठे की तरह बेलकर तैयार करना है। अब पराठे के ऊपर बारीक कटी हरी मिर्च छिड़क दें।ट

चौथा स्टेप- ऊपर से थोड़ा सा सूखा आटा छिड़कें और पराठे को थोड़ा और बेलकर बड़ा कर लें। अब इसे तवे पर डालकर घी लगाते हुए हल्का मीडियम फ्लेम पर सेंक लें। पराठे को लो फ्लेम पर सेंकने से ज्यादा क्रिस्पी बनेगा।

पांचवां स्टेप- पराठे को दोनों तरफ से पलटते हुए सेंक लें। तैयार है एकदम क्रिस्पी और चटपटा हरी मिर्च का पराठा। आप इसे चटनी, सॉस, अचार या दही के साथ सर्व करें। हरी मिर्च के पराठे के स्वाद आपको काफी पसंद आएगा।

 

Latest Lifestyle News