A
  1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. गर्मियों में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर मखाना रायता, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

गर्मियों में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर मखाना रायता, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

Makhana Raita Recipe: मखाना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। गर्मियों में इसका रायता सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। ऐसे में बिना देरी किए फटाफट नोट कर लें मखाना रायता की आसान सी रेसिपी।

गर्मियों में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर मखाना रायता- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV गर्मियों में बनाएं स्वाद और सेहत से भरपूर मखाना रायता

गर्मियों के मौसम में शरीर को ठंडा रखने लोग दही, छाछ जैसी चीजों का सेवन करते हैं। दही से घरों में अलग अलग तरह के रायते बनाए जाते हैं। जिनमें से एक है मखाने का रायता। यह स्वाद में लाजवाब होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है।  मखाना कैल्शियम, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है, वहीं दही पेट को ठंडक पहुंचाती है। ऐसे में यहां हम आपके लिए मखाना रायता की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं। फटाफट नोट करें रेसिपी।

सामग्री

  • मखाना: 1 कप
  • ताजा दही: 2 कप (अच्छे से फेंटा हुआ)
  • भुना जीरा पाउडर: 1 छोटा चम्मच
  • काला नमक: ½ छोटा चम्मच 
  • सेंधा नमक या सादा नमक: ½ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर: ¼ छोटा चम्मच 
  • चाट मसाला: ½ छोटा चम्मच
  • बारीक कटा हरा धनिया: 2 चम्मच
  • बारीक कटी हरी मिर्च: 1 
  • बारीक कटे पुदीने के पत्ते: 1 चम्मच 
  • घी: 1 छोटा चम्मच (मखाना भूनने के लिए)
  • अनार के दाने: 2 चम्मच 

बनाने की विधि 

  1. सबसे पहले एक कड़ाही में 1 छोटा चम्मच घी गरम करें। इसमें मखाने डालें और धीमी आंच पर 3-4 मिनट के लिए तब तक भूनें जब तक कि वे एकदम क्रिस्पी न हो जाएं। भूनने के बाद इन्हें एक प्लेट में निकाल कर ठंडा होने दें। 
  2. एक बड़े बर्तन में 2 कप ताजा दही लें और उसे मथानी की मदद से अच्छे से फेंट लें ताकि उसमें कोई गुठली न रहे। अगर दही बहुत ज्यादा गाढ़ी हो, तो आप इसमें 2-3 चम्मच पानी मिला सकते हैं।
  3. फेंटे हुए दही में भुना जीरा पाउडर, काला नमक, सादा नमक, चाट मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालें। साथ ही बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और पुदीने के पत्ते डालकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  4. अब तैयार दही के मिश्रण में भुने हुए मखाने डाल दें और हल्के हाथों से मिलाएं ताकि मखाने दही को सोख लें।
  5. आपका टेस्टी मखाना रायता तैयार है! इसे ऊपर से थोड़े से भुने जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और लाल-लाल अनार के दानों से गार्निश करें।

Latest Lifestyle News