अचार का नाम सुनते ही हमारे दिमाग में आम का अचार, नींबू का अचार, आंवले का अचार का ख्याल आता है। ये खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, लेकिन क्या कभी आपने कटहल का अचार खाया है। कटहल की सब्जी तो आपने खूब खाई होगी लेकिन कटहल का अचार बहुत कम ही लोगों ने चखा होगा। कटहल का अचार सेहत के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ये खाने में जितना स्वादिष्ट लगता है, बनाना भी उतना ही आसान है। यहां हम आपके लिए कटहल अचार की आसान सी रेसिपी लेकर आए हैं।
कटहल सामग्री
- कटहल – 1/2 किलो
- पीली सरसों – 3 टेबलस्पून
- अजवाइन – 1 टी स्पून
- मेथी दाना – 2 टी स्पून
- जीरा – 2 टी स्पून
- सौंफ पाउडर – 2 टी स्पून
- अदरक पाउडर – 1 टी स्पून
- हींग – 1/4 टी स्पून
- काली मिर्च – 3/4 टी स्पून
- काला नमक – 1 टी स्पून
- सरसों का तेल – 1 कप
- सादा नमक – स्वादानुसार
बनाने का तरीका
स्टेप 1 - कटहल का अचार बनाने के लिए सबसे पहले कटहल को छील लें। आप चाहें तो बाजार से छिलवा कर ला सकते हैं क्योंकि घर पर इसे छीलना काफी मुश्किल होता है। कटहल को काटने के लिए सबसे पहले हाथों पर तेल लगाएं और फिर इसके छिलके हटाएं।
स्टेप 2 - कटहल को काटने के बाद इसे पका लें। इसके लिए एक बर्तन में पानी को गर्म करें और ऊपर छलनी रखें, फिर सारे कटहल उसमें डाल दें। भाप की वजह से कटहल पक जाएंगे। जब ये नरम हो जाएं तो गैस बंद करें और इन्हें एक बर्तन में निकाल लें।
स्टेप 3 - इसके बाद जीरा, काली मिर्च, मेथी दाना, अजवाइन, पीली सरसों समेत अन्य सूखे साबुत मसालों को पीस लें।
स्टेप 4 - अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और हल्दी, हींग और भाप में पके कटहल डालकर इसे 2 मिनट तक भूनें। इसके बाद गैस बंद कर दें।
स्टेप 5 - इसके बाद कटहल में पीसे हुए मसाले मिलाएं। पीसे हुए मसाले मिलाने के बाद लाल मिर्च पाउडर, सौंफ, अदरक पाउडर, काला नमक और स्वादानुसार सादा नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दें।
स्टेप 6 - अब इसे एक कांच के जार में रखें और 3-4 दिन तक धूप दिखाएं। फिर इसका आनंद लें।
Latest Lifestyle News