1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. ज़ायक़ा
  4. चाय में गुड़ कब डालना चाहिए, जिससे कभी नहीं फटेगी Chai, ऐसे बनाएं गुड़ वाली चाय

चाय में गुड़ कब डालना चाहिए, जिससे कभी नहीं फटेगी Chai, ऐसे बनाएं गुड़ वाली चाय

चाय में गुड़ डालते ही दूध का फट जाना एक आम समस्या है। इसका मुख्य कारण गुड़ में मौजूद एसिड (Acid) होता है, जो दूध के साथ उबलने पर उसे फाड़ देता है। ऐसे में यहां जान लें गुड़ वाली चाय बनाने का सही तरीका।

गुड़ वाली चाय में गुड़ कब डालना चाहिए? - India TV Hindi
Image Source : FREEPIK गुड़ वाली चाय में गुड़ कब डालना चाहिए?

सर्दियों में गुड़ वाली चाय पीना सेहत को कई फायदे पहुंचाती है। ये शरीर को अंदर से गर्माहट देती है और इम्यूनिटी को भी मजबूत बनाती है। गुड़ का सेवन चीनी की तुलना में सेफ और फायदेमंद माना जाता है। लेकिन कुछ लोगों को गुड़ की चाय बनाने नहीं आती। क्योंकि ज्यादातर लोगों की शिकायत होती है कि चाय में गुड़ डालते ही ये फट जाती है। लेकिन अब टेंशन की कोई बात नहीं है। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस वक्त चाय में गुड़ डालना चाहिए जिससे चाय फटे नहीं। चलिए जानते हैं गुड़ वाली चाय बनाने का सही तरीका।

गुड़ वाली चाय बनाने का तरीका

पानी उबालें: एक सॉसपैन में पानी गरम करें। इसमें कुटा हुआ अदरक, इलायची और चाय पत्ती डालें। इसे 2-3 मिनट तक अच्छी तरह उबलने दें ताकि मसालों का अर्क पानी में आ जाए।

गुड़ मिलाएं: अब इसमें कद्दूकस किया हुआ गुड़ डालें। गुड़ के पूरी तरह पिघलने तक इसे चलाएं।

सबसे जरूरी स्टेप (फटने से बचाने के लिए): जब गुड़ पानी में अच्छे से घुल जाए और चाय का काढ़ा तैयार हो जाए, तो आंच को बिल्कुल धीमा कर दें या गैस बंद कर दें।

दूध डालें: अब एक दूसरे बर्तन में पहले से उबला हुआ गरम दूध इस काढ़े में धीरे-धीरे मिलाएं। (ध्यान रहे: ठंडा दूध डालने से चाय फट सकती है)।

सिर्फ एक उबाल: दूध मिलाने के बाद गैस को मध्यम आंच पर करें और बस एक उबाल आने दें। इसे बहुत ज्यादा देर तक न खौलाएं।

छानें और परोसें: गैस बंद करें और चाय को कप में छान लें। आपकी गरमा-गरम गुड़ वाली चाय तैयार है।

 

Latest Lifestyle News